Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BRICS Summit Indore: इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता बैठक का भव्य शंखनाद; स्टार्टअप और ग्रीन बिजनेस ... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप का नया और खतरनाक खुलासा; श्वेता जैन गिरोह ने दिल्ली के नेताओं ... Bhagalpur Vikshamsila Setu Update: विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद गंगा में शुरू हुई जहाज सेवा; एक स... Bhopal Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मामले में पूर्व सैनिकों का बड़ा फूटा गुस्सा; शौर्य स्मारक से... Bihar Traffic Rules: बिहार में नाबालिगों के गाड़ी चलाने पर ₹25,000 जुर्माना, अभिभावकों को 3 महीने की... Weather Update Today: देश में मौसम की दोहरी मार; दिल्ली-यूपी में भीषण लू का रेड अलर्ट, तो बिहार-झारख... Dholpur Crocodile Attack: धौलपुर में दर्दनाक हादसा; चम्बल नदी किनारे बैठी 12 साल की बच्ची को खींच ले... CBI Action on Builders: घर खरीदारों से धोखाधड़ी मामले में CBI का बड़ा एक्शन; SBI अफसरों और मंजू जे ह... IPL 2026 KKR vs MI: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में चाहिए जीत; मुंबई बिगाड़े... Daisy Shah Bold Scenes: बिना इंटीमेसी कॉर्डिनेटर के कैसे शूट हुए थे 'हेट स्टोरी 3' के बोल्ड सीन? डेज...

नल जल योजना पर ‘संग्राम’! भाजपा ने सड़क पर उतरकर बोला धावा, सत्तापक्ष ने किया पलटवार; जनता की प्यास पर शुरू हुई सियासत

रांचीः बजट सत्र के दौरान शनिवार को भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राज्य में नल जल योजना की बदहाल स्थिति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में हाथों में तख्ती लेकर भाजपा विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की. इस मौके पर नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य में नल जल योजना मद में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 10 हजार करोड़ रुपया दिया जिसमें बड़े पैमाने पर लूट हुई है.

कहीं पाइप लाइन नहीं तो कहीं मोटर नहीं लगा- नवीन जायसवाल

नवीन जायसवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह रहा है कई अफसरों के निजी खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए गए. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की इस योजना में लूट हुई है. कहीं पर बोरिंग हुई तो पानी नहीं आया, तो कहीं पर चापानल नहीं लगा, कहीं पर पाइप लाइन नहीं लगी, तो कहीं पर मोटर लगा तो पानी नहीं आया. इस तरह से इस योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और लोग पानी के लिए तरस रहे हैं.

2018 में शुरू हुई योजना अब तक पूरी नहीं हुई- नवीन जायसवाल

विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नवीन जायसवाल ने कहा कि रांची में 550 करोड़ की लागत से 2018 में अमृत योजना की शुरुआत हुई और लक्ष्य यह था कि 2022 में यह पूरा हो जायेगा. आज 2026 हो गया लेकिन यह योजना पूरी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि सरकार ने घोषणा की थी कि 2024 में हर घर में नल से पानी पहुंच जाएगा. लेकिन आज की तारीख में रांची के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. इस सरकार ने ठगी करके लोगों से वोट ले लिया और उसके बाद भूल गए. हालत यह है कि मधुकम में नाली से पानी घर में जा रहा है.

जनता को हम शुद्ध पानी पिला रहे हैं- संजय प्रसाद यादव

दूसरी ओर श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने बीजेपी के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा ने 17 साल इस राज्य में शासन किया, उसको यह याद नहीं आ रहा है. आज हमलोग जनता को शुद्ध पानी पिला रहे हैं और पानी की कोई किल्लत नहीं होने दिया जायेगा.