Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani News: 'मोदी का विरोध करते-करते पागल हो गए हैं राहुल गांधी', भिवानी में जेपी दलाल का बड़ा हमल... Bhiwani Crime News: भिवानी में उधार के पैसे मांगने पर मछली फार्म संचालक की पिटाई, सोने की चेन और अंग... Karnal Crime News: गोंदर गांव में सूरज की हत्या से तनाव, गुस्साए परिजनों ने लगाया करनाल-कैथल हाईवे प... अरुणाचल के इलाके को चीनी नाम दे दिया Karnal News: अक्षय तृतीया पर जैन आराधना मंदिर में धर्मसभा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हुए शामिल Bhiwani News: भिवानी में ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नशे की लत पूरी करने के लिए करते... मुख्य चुनाव आयुक्त को खुला नहीं छोड़ना चाहता विपक्ष झारखंड में आसमान से बरस रही आग! डाल्टनगंज में 43 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए... अपनी आय मे गुजारा करें न्यायाधीशः जस्टिस नागरत्ना Jharkhand Weather News: झारखंड में गर्मी का प्रचंड रूप, डाल्टनगंज में पारा 43 डिग्री पहुंचा; इन जिलो...

ढूंढ लाओ ‘हूर’, पाओ नकद इनाम! देवरिया में लाडली बिल्ली के लिए मालिक ने सड़कों पर चिपकाए पोस्टर

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रहने वाले एक परिवार की पालतू बिल्ली लापता हो गई है. बिल्ली की खोज के लिए परिवार ने पूरे शहर भर में लापता के पोस्टर लगा दिए हैं. इतना ही नहीं, बिल्ली को खोजने में मदद करने वाले को 10 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की गई है. पुलिस भी मामले में FIR दर्ज कर बिल्ली की खोज में जुटी हुई है. इस घटना ने पालतू जानवर और मनुष्य के बीच के प्यार को बखूबी दर्शाने का काम किया है.

देवरिया शहर की न्यू कॉलोनी के रहने वाले युसूफ चिश्ती की बेटी एमन को जानवरों से बेहद प्यार है. उसने पिछले पांच सालों से एक सफेद रंग की बिल्ली पाल रही थी, जिसका नाम हूर था. एमन ने यह बिल्ली दिल्ली में रहने वाले एक दोस्त से गोद ली थी. इस सफेद बिल्ली के पाले जाने से पहले एमन के पास एक भूरे रंग की भी बिल्ली थी. इस बिल्ली के साथ खेलने के लिए वह दिल्ली से सफेद बिल्ली को देवरिया लेकर आई थी, लेकिन 20 दिसंबर को सफेद बिल्ली अचानक से घर से लापता हो गई.

बिल्ली के लापता होने की FIR दर्ज

बिल्ली के लापता होने से एमन और उसके परिवार के लोग काफी परेशान और उदास हैं. परिवार के लोग काफी समय से बिल्ली खोज रह रहे हैं, लेकिन उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. थक हारकर एमन के पिता ने बिल्ली के लापता होने की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है. इतना ही नहीं, थाने में प्रार्थना पत्र देकर बिल्ली को तलाश करने में मदद करने की भी गुहार लगाई है.

‘बिल्ली को खोजकर लाने वाले को मिलेगा इनाम’

इसके बाद भी बिल्ली का सुराग नहीं चलने पर परिवार ने शहर के सभी चौक-चौराहों लापता बिल्ली के पोस्टर लगा दिए हैं. इसमें लिखा गया कि जो भी बिल्ली को सही सलामत वापस लेकर उसे 10 हजार का इनाम दिया जाएगा. गुमशुदा बिल्ली का पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.