Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

घर में बिस्तर पर आराम फरमा रहा था बाघ, दिलचस्प वीडियो बना देगा आपका दिन

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे एक गांव में हैरान कर देने वाली और अजब-गजब घटना हुई है. जिसमें एक बाघ घर में घुस जाता है और उस घर के एक बिस्तर पर आराम फरमाते नजर आ रहा है. अब ये वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम लोगों को सतर्क कर रही है और बाघ को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में लगी हुई है.

जब बिस्तर पर बैठ गया बाघ

मामला उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे बेल्दी गांव का है. जहां सोमवार को सुबह-सुबह अचानक से लोग हल्ला मचाने लगे. बताया गया की खेत के पास एक बाघ बैठा हुआ है. कुछ ही देर बाद वो बाघ गांव के रिहायसी इलाके की ओर घुस आया. बाघ को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. जैसे ही बाघ की मौजूदगी की खबर फैली तो अफरा तफरी मच गई. लोग अपने घरों के दरवाजे बंद करके अंदर घुस गए. वहीं कुछ लोग बाघ को देखने की उत्सुकता दिखाने लगे.

तभी इसी समय एक अजीबोगरीब घटना तब हुई, जब वो बाघ दुर्गा प्रसाद द्विवेदी नाम के व्यक्ति के खेत में ही बने एक मकान के अंदर घुस गया. वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाघ सीधे कमरे के अंदर पहुंचा और वहां रखे एक बिस्तर पर जाकर बड़े शान से बैठ गया. घर के अंदर बाघ के बिस्तर पर बैठने की खबर जैसे ही गांव में फैली लोगों में हड़कंप मच गया. कुछ लोगों ने काफी सतर्कता से कमरे के ऊपर से ही उस बाघ के आराम फरमाने का वीडियो भी बना लिया, और अब वही वीडियो वायरल भी हो रहा है.

एक ग्रामीण पर किया हमला

बाघ के गांव की ओर मूवमेंट के दौरान ही एक घटना भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले स्थानीय ग्रामीण गोपाल नाम के व्यक्ति पर उस बाघ ने हमला भी कर दिया है. ग्रामीणों की मदद से उस व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना तुरंत ही पनपथा बफर क्षेत्र के वन विभाग की टीम को दी गई. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन अमले ने गांव के आसपास के इलाके में घेराबंदी कर दी है. बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन चेतावनी का अनाउंस भी कर रही है.

बाघ पर नजर बनाए हुए हैं

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर के परिक्षेत्र अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव का कहना है कि “उनकी टीम मौके पर मौजूद है, स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है.

जब बाघिन का किया गया रेस्क्यू

बेल्दी गांव बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटा हुआ गांव है, और यहां पर अक्सर ही बाघों की आवाजाही रहती है, अभी हाल ही में चिल्हारी के गडरिया हार क्षेत्र में भी एक बाघिन देखी गई थी, कई दिनों से वहां बाघिन का मूवमेंट था, उसके मूवमेंट होने की वजह से उसका रेस्क्यू किया गया, और 26 दिसंबर को उसे माधव टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया गया है।