Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

बाबा साहब का अपमान करने वालों पर एनएसए लगाए सरकार, आजाद समाज पार्टी ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

ग्वालियर: आजाद समाज पार्टी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने वालों के खिलाफ ग्वालियर में आंदोलन की चेतावनी दी है. पार्टी अंबेडकर का अपमान करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की मांग कर रही है. और 3 दिन में ऐसा ना होने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

ग्वालियर में पुलिस ने दर्ज की थी एक युवक पर FIR

पिछले दिनों देश के अलग अलग हिस्सों में मनुस्मृति जलाए जाने के बाद दो समुदाय आमने सामने हैं. इन हालातों के बीच ग्वालियर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का पुतला दहन की आशंका में पुलिस ने एक युवक पर मामला दर्ज किया था. हालाँकि उस युवक का पुलिस से कहना था कि वह बाबा साहब का नहीं बल्कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद रावण का पुतला था.

ये बात ठंडी होती उससे पहले ही आजाद समाज पार्टी ने ये मुद्दा गर्म कर दिया. आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय समिति सदस्य दामोदर यादव मंडल ने ग्वालियर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस को चेतावनी दी है.

मनुस्मृति को बार बार जलाने की धमकी

दामोदर यादव ने कहा, “क्या मनुस्मृति भारत का ग्रंथ है?, क्या मनुस्मृति को धार्मिक ग्रंथ मानते हैं? क्या मनु ब्रह्मा, विष्णु, महेश के समान हैं? क्या मनुस्मृति में लिखी बातें सवर्ण समाज के लोग मानते हैं? हम मनुस्मृति नाम के बकवास ग्रंथ को रोज जलाएंगे और माफ़ी भी नहीं मागेंगे. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि बदले में कोई भारतीय संविधान को जलाए या भारतीय संविधान के निर्माता के पोस्टर या पुतले को जलाने का दुस्साहस करे. हम इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर 72 घंटे में इन लोगों पर एनएसए की कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा.

बाबा साहब का अपमान करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की मांग

आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव का कहना है कि, हम उनके नाम नहीं जानते जिन्होंने बाबा साहब का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन ये सत्ता के द्वारा संरक्षित लोग हैं. ये सत्ता का बड़ा राजनैतिक षड्यंत्र है. ये बाबा साहब का अपमान कराकर देश में राजनीति करना चाहते हैं. बाबा साहब के पोस्टर पुतले जलाने की कोशिश करने से पूरे ग्वालियर चंबल का माहौल बिगड़ रहा है और इसके लिए सरकार जिम्मेदार हैं.

अब 27 नहीं ओबीसी को चाहिए 52 प्रतिशत आरक्षण

दामोदर यादव का कहना था कि उत्तर प्रदेश में हुई पार्टी की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि, मध्य प्रदेश में ओबीसी समाज के साथ बहुत भेदभाव हो रहा है. यहाँ 22 साल से ओबीसी के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बावजूद इनकी हालत जस की तस है. अब ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की भीख नहीं चाहिए बल्कि उन्हें 52 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए.

प्राइवेट सेक्टर जॉब्स में भी रिजर्वेशन की माँग

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण लागू होना चाहिए. इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर्स जॉब्स में भी ओबीसी, एससी-एसटी के लोगों का आरक्षण मिले, इसको लेकर अब आजाद समाज पार्टी सरकार आंदोलन करेगी.