Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Blind Murder Case: जिसे बनाया था अपना रखवाला, उसी ने संपत्ति के लालच में की हत्या; रांची पुलि... बढ़ती गर्मी के बीच मानसून जैसा मिजाज! झारखंड में 7-8 मार्च को गरज के साथ बरसेंगे बादल, जानें आपके जि... महापौर तो बन गए, अब डिप्टी मेयर की बारी! भाजपा ने तैयार किया खास प्लान, जानें कैसे चुना जाता है उपाध... रंगों में डूबीं केंद्रीय मंत्री! अन्नपूर्णा देवी ने फूलों वाली होली खेलकर जीता दिल, देखें जश्न की खू... Meghnath Mela: 60 फीट ऊंचे स्तंभ पर हैरतअंगेज कारनामे, उल्टा लटककर झूला झूलने की अनोखी परंपरा Ratlam Medical College News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में होली पर खूनी खेल, छात्रों को कार से कुचलने की को... Maihar Ropeway News: मैहर में 10 दिन बंद रहेगा रोपवे, चैत्र नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस कार्य शुरू; द... MP News: शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर बड़ा तोहफा; छात्रों के लिए फ्री कोचिंग और गांव-गांव पहुंचें... Bank Fraud or Glitch: बैंक खाते में अचानक आए करोड़ों रुपये, बैंक अधिकारी कुछ समझ पाते उससे पहले ही 3... Barwani News: धुरेड़ी पर बड़वानी में 'अग्नि परीक्षा', ज्वाला माता को खुश करने के लिए अंगारों पर नंगे...

सियासी घमासान: कांग्रेस सांसद ने RSS को बताया ‘अल-कायदा’, दिग्विजय सिंह के समर्थन में दिया विवादित बयान

देश में इस समय कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इसकी शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने संघ को लेकर बात कही थी. हालांकि बाद में वे अपने बयान से पूरी तरह पलटते नजर आए हैं. उनके बयान पर कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. इसी कड़ी में लोकसभा सांसद मणिक्कम टैगोर आरएसएस की तुलना अल कायदा से की है.

मणिक्कम टैगोर ने संघ यानी आरएसएस की तुलना करते हुए कहा कि अल कायदा और संघ का काम एक ही है. दोनों नफरत फैलाते रहते हैं. आतंक फैलाने वाले उनसे हमलों को सीखने की जरूरत नहीं है. हम गांधी की पार्टी वाले हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नफरत के खिलाफ है, कांग्रेस मोहब्बत वाले है. आरएसएस से सीखने के लिए कुछ नहीं. आरएसएस और अलकायदा का संगठन ज्यादा संगठित हो सकता है, लेकिन इनसे नहीं सीखूंगा.

दरअसल मणिक्कम टैगोर दिग्विजय सिंह के संघ से सीख लेने वाले वाले बयान पर ही बोल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने संघ की तुलना अल कायदा से कर दी. टैगोर के बयान पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराई है. नलिन कोहली ने कहा कि क्या आरएसएस की तुलना जिहादी संगठन से कर सकते है? राहुल सोनिया को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए. ये बयान निंदनीय है. दिग्विजय सिंह ने वो कहा जो उन्होने महसूस किया.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने एक फोटो जिसमें मोदी जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. उसको पोस्ट करते हुए लिखा था कि Quora site पर मुझे यह चित्र मिला. बहुत ही प्रभावशाली है. किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ @BJP4India का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना. यह संगठन की शक्ति है. जय सिया राम.

दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद से ही कांग्रेस के कई नेताओं के बयान सामने आ चुके हैं. हालांकि इस पूरे मामले पर खुद दिग्विजय ने सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि मैंने संगठन की तारीफ की है. मैं RSS, मोदी जी और उनकी नीतियों का घोर विरोधी हूं. जो मुझे कहना था वो मैंने CWC की मीटिंग में कह दिया.

सिद्धारमैया के बेटे ने की थी तालिबान से RSS की तुलना

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बैन लगाने की मांग की थी. उन्होंने अक्टूबर में कहा था कि RSS की मानसिकता तालिबान जैसी है. RSS हिंदू धर्म को उसी तरह लागू करना चाहता है, जिस तरह तालिबान इस्लाम के सिद्धांतों को थोपने के लिए आदेश जारी करता है. इसके बाद सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध संघ पर लगाए थे. हालांकि बाद में कोर्ट के फैसले के बाद सरकार को अपने प्रतिबंध वापस लेने पड़े थे.