Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या अल-अक्सा मस्जिद पर हमला करने वाला है इजराइल? महायुद्ध के बीच इस दावे से मची सनसनी PhonePe IPO से पहले बड़ा खुलासा! 4.7 करोड़ मर्चेंट के साथ बाजार में उतरने की तैयारी, DRHP में सामने ... हमेशा काले कपड़ों में ही क्यों नजर आते हैं शनि देव और यमराज? रहस्य जानकर रह जाएंगे हैरान मेकअप करना नहीं आता? कॉलेज गर्ल्स के लिए ये रहा 5 मिनट का सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप गाइड UP Voter List कब आएगी? 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल सूची, 84 लाख ने जमा किए Form-6 उत्तम नगर में तनाव! तरुण हत्याकांड में 8 गिरफ्तार, परिवार बोला- 'आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर' शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल

31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे 3 आईपीएस, नए साल पर Haryana को मिलेगा New DGP

चंडीगढ़: साल 2026 में हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल हो जाएगा। 31 दिसंबर को पुलिस महानिदेशक सहित तीन अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पुलिस विभाग को नए साल पर नया मुखिया (डीजीपी) भी मिल जाएगा। 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले 1992 बैच के आईपीएस डीजीपी ओपी सिंह, होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस के कमांडेंट जनरल 1989 बैच के आईपीएस मोहम्मद अकील सेवानिवृत्त होंगे।

इसके साथ ही 31 दिसंबर को जेल महानिदेशक के तौर पर आलोक राय का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने आलोक राय को जेल महानिदेशक पद पर ही तीन महीने का सेवा विस्तार दिया था।

नए डीजीपी के चयन के लिए अगले सप्ताह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की बैठक होगी। इससे पूर्व यूपीएससी ने दिवंगत वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरण सुसाइड मामले की जानकारी, पूर्व डीजीपी कपूर के वेतनमान व 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी एसके जैन का पूरा सेवा रिकॉर्ड भी मांगा है। पैनल में शत्रुजीत कपूर (1990 बैच), एसके जैन (1991 बैच), अजय सिंघल (1992 बैच), आलोक मित्तल और अर्शिदर चावला (दोनों 1993 बैच) का नाम शामिल है।