Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही क्यों छूट रहे पसीने? मौसम विभाग ने बताया भीषण गर्मी का ये... Ludhiana Crime: लुधियाना में मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, आरोपी युवक भी बुरी तरह झुलसा, इलाके ... Nancy Grewal Murder Case: नैंसी की बहन का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, बोलीं- 'दोस्त ने 15 दिन प... बादशाह के खिलाफ FIR: 'Tateeree' गाने में अश्लीलता का आरोप, यूट्यूब ने हटाया वीडियो, महिला आयोग ने भी... अमृतसर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक, आदेश जारी फर्जी हेल्थ ऑफिसर को बना दिया DDO! स्वास्थ्य विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, सरकार तक पहुंची शि... धनबाद रेलवे में CBI का बड़ा धमाका! 50 हजार की रिश्वत लेते सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड... खूंटी के कमांता डैम में सनसनी: 24 घंटे बाद मिला युवक का शव, परिजनों का आरोप- 'ये हादसा नहीं, हत्या ह... Women's Day 2026: सुरक्षा के बड़े-बड़े वादे, लेकिन देवघर के 'सखी वन स्टॉप सेंटर' की हालत बदहाल, कैसे... दुमका न्यूज़: जापानी इंजीनियर्स ने तैयार किया अत्याधुनिक तारामंडल, जल्द दुमका वासियों को मिलेगी बड़ी...

अनोखे चोर: टिंबर मार्केट से लकड़ी से लदी ट्राली लेकर हुए फरार हुए फरार, 20 घंटे बाद फिर ऐसे मिली ट्राली…

यमुनानगर: जिले से चोरी की एक बेहद अनोखी और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस और व्यापारियों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। मामला मानकपुर टिंबर मार्केट का है, जहां देर रात चोरों ने लकड़ी से लदी एक पूरी ट्रॉली पर ही हाथ साफ कर दिया। चोर ट्रैक्टर की मदद से लकड़ी से भरी ट्रॉली को मौके से लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी।

घटना के करीब 20 घंटे बाद, यह ट्रॉली मंगलौर छल्लौर क्षेत्र में नदी के किनारे से बरामद की गई, जहां इसे छुपाने की कोशिश की गई थी। चोरी की पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर ट्रैक्टर से ट्रॉली को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक चोरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगाधरी सदर थाना पुलिस और CIA की टीमें सक्रिय हो गई हैं। अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही ट्रॉली चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।ट्रॉली के मालिक नाजिम ने बताया कि देर शाम हम टिंबर मार्केट में ट्राली खड़ी करके चले गए सुबह देखा तो हमारी ट्राली वहां पर नहीं थी हमने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी तो दूसरी तरफ अकरम टिंबर के ओनर अली खान ने बताया कि रोजाना की तरह यहां ट्राली खड़ी होती है और देर शाम भी चार ट्रॉली हमारी दुकान के सामने खड़ी थी लेकिन सुबह आकर देखा तीन ट्रॉली थी एक ट्राली लकड़ी से लदी उसमें से गायब थी। इसके बाद हमने पुलिस को  सूचना दी। अभी तक चोर का पता नहीं चल पा रहा है।