Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की जान लेने वालों पर बड़ा एक्शन! अब 2 और डॉक्टर गिरफ्तार, जेल पहु... T20 World Cup के बीच ICC के फैसले से मचा हड़कंप! इन दिग्गज खिलाड़ियों ने की बगावत, बोले- 'जल्द से जल्... 'सूबेदार' देख गदगद हुए शाहरुख खान! अनिल कपूर के लिए लिखा खास मैसेज, बोले- 'झक्कास से भी ऊपर है किंग ... Women's Day 2026 Special: महिलाओं की चमकेगी किस्मत! इन 5 सरकारी स्कीम में लगाएं थोड़ा-थोड़ा पैसा, मै... गर्मी आने से पहले मची लूट! मात्र 19,000 रुपये में घर लाएं 1 Ton AC, बिजली बिल की भी नो टेंशन; जानें ... नाश्ते में पिएं ये 5 प्रोटीन रिच स्मूदी, दिनभर रहेंगे सुपर एनर्जेटिक; वेट लॉस और मसल बिल्डिंग में भी... ट्रंप का 'मिशन ईरान'! बताया कैसे खत्म होगा युद्ध, खामेनेई के बाद अब कौन है हिट लिस्ट में? तेहरान में... Vastu Tips: गलत दिशा में सिर रखकर सोना बना सकता है कंगाल! जानें वास्तु के अनुसार सोने का सही तरीका, ... Iran Oil Depot Attack: तेहरान में भीषण धमाकों से दहला ईरान, ट्रंप की चेतावनी के बाद तेल डिपो को बनाय... Iran-Israel War Update: माफी मांगने के बाद भी क्यों नहीं रुक रहे ईरान के हमले? खाड़ी देशों में भारी ...

पलामू के छतरपुर और हुसैनाबाद में भी काटा जाएगा ट्रैफिक चालान! लोगों को 90 किलोमीटर तक नहीं करना पड़ेगा सफर

पलामू: जिले के छतरपुर एवं हुसैनाबाद में भी ट्रैफिक का चालान काटा जाएगा. दोनों जगह पर सप्ताह में एक दिन कैंप लगाया जाएगा एवं चालान काटा जाएगा. जिस दिन चालान काटा जाएगा उसी दिन इलाके में ट्रैफिक नियमों को लेकर वाहनों की जांच भी की जाएगी. दरअसल पलामू ट्रैफिक जिला नहीं है, जिस कारण ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के बाद चालान कटवाने के लिए लोगों को 90 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है. हालांकि पलामू को ट्रैफिक जिला बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है.

मेदिनीनगर, हरिहरगंज, हुसैनाबाद में ट्रैफिक थाना खोलने का प्रस्ताव है. पलामू में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के बाद जिला परिवहन विभाग के कार्यालय में ही लोगों को फाइन जमा करना पड़ता है. नए वर्ष के जश्न को देखते हुए पलामू में ड्रिंक एंड ड्राइव समेत कई मामलों को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाना है और इस संबंध में जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है.

पलामू एसपी ने दी जानकारी

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही अभी फॉग पड़ रहा है. जिस कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. उन्होंने कहा कि जिले के सुदूर इलाकाे से डीटीओ दफ्तर काफी दूर है. जिससे लोगों को चालान कटवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खास करके हुसैनाबाद एवं छतरपुर से डीटीओ दफ्तर काफी दूर है. रोड सेफ्टी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सप्ताह में एक दिन हुसैनाबाद एवं छतरपुर में कैंप लगाया जाएगा और ट्रैफिक चालान काटा जाएगा.

चालान कटवाने के लिए लोग तय करते हैं 70 से 90 किमी का सफर

दरअसल पलामू में हर महीने 1500 से अधिक बाइक वालों का ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के आरोप में चालान काटा जाता है. चालान को कटवाने के लिए मोहम्मदगंज के इलाके के लोगों को 90 किमी, हुसैनाबाद से 73 किमी, हरिहरगंज से 67 किमी सफर तय करना पड़ता है. इसके अलावा कई इलाके के लोगों को 50 से 60 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है. ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले बाइक को थाना में ही जमा करना पड़ता है. लेकिन चालान कटवाने के लिए डीटीओ दफ्तर जाना पड़ता है और फिर बाइक को छोड़ा जाता है. जिससे लोगों को काफी समस्या होती है.