Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chandigarh Bomb Threat: स्कूलों और CMO को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Kaithal News: मतदाता सूची सत्यापन में लापरवाही पड़ी भारी, 4 BLO के खिलाफ FIR के निर्देश India-Japan Collaboration: फरीदाबाद की YMCA यूनिवर्सिटी और जापान का फुकुओका करेंगे सहयोग, 50,000 पेश... Ambala News: धनयोड़ा गांव में खुले बोरवेल ने ली बच्चे की जान, खेत मालिक और ठेकेदारों पर FIR दर्ज Kala Jathedi Parole: नवजात बेटियों से मिलने अस्पताल पहुंचा गैंगस्टर काला जठेड़ी, कोर्ट ने दी 4 घंटे ... CBI Action: हरियाणा कैडर के IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्... Haryana Health Projects: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, 337 करोड़ की... Haryana Govt News: हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की 10 सेवाएं अब समयबद्ध, जानें क्या हैं नई समय-सीमाएं Congress Infighting: जीतू पटवारी के समर्थन में उतरीं निधि चतुर्वेदी, दिग्विजय सिंह पर अनुशासनात्मक क... Indore vs Ujjain Development: कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें, कांग्रेस न...

मणिपुर में 140 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भाजपा विधायक के ऑडियो क्लिप से ताजा विवाद

  • इंफाल में केसिपी के 8 कैडर गिरफ्तार

  • विधायक पर कमीशन लेने का आरोप

  • एसटी स्टैटस को लेकर पचास का इस्तीफा

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः  ड्रग्स के खिलाफ बड़ी सफलता और उग्रवादियों की गिरफ्तारी मणिपुर में सुरक्षा बलों ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए लगभग 140 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स बरामद की है। बिष्णुपुर जिले में एक तस्कर से 102 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, वहीं जिरीबाम में असम राइफल्स और पुलिस के संयुक्त अभियान में एक ट्रक से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 5.60 लाख याबा टैबलेट्स बरामद की गईं। इस सिलसिले में असम के कछार निवासी इलाज अली सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही, सुरक्षा बलों ने इंफाल के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के विभिन्न गुटों के 8 सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण बरामद हुए हैं। क्रिसमस के दौरान चलाए गए अन्य अभियानों में भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की गई है। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 114 चेकपॉइंट बनाए गए हैं।

असम में भाजपा विधायक पर कमीशनखोरी का आरोप असम की पलासबाड़ी सीट से भाजपा विधायक हेमंगा ठाकुरिया एक कथित वायरल ऑडियो क्लिप के कारण विवादों में हैं। इस क्लिप में जमीन के सौदों पर प्रति बीघा 1 लाख रुपये कमीशन मांगने और व्यक्तिगत लाभ की चर्चा सुनाई दे रही है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए इसे ‘गुंडाराज’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के करीबी नेता भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।

यपीपीएल से 50 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा असम के बिजनी जिले में कोच-राजबोंगसी समुदाय के लगभग 50 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं का आरोप है कि प्रमोद बोरो के नेतृत्व वाली पार्टी उनके समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने की मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस फैसले से पार्टी को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है।