Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उजड़ गया मां का सिंदूर और बहनों का प्यार! 5 बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध मौत, 9 महीने पहले ही हुई ... सियासी जुबानी जंग: मजीठिया ने भगवंत मान पर बोला सीधा हमला, निजी आदतों को लेकर मुख्यमंत्री पर उठाए गं... सुखबीर बादल का बड़ा धमाका: "नशा बेचने वाले AAP के कमाऊ पुत्त", विधायकों की जेब में जा रहा हिस्सा; पं... मौसम की बड़ी चेतावनी: अचानक बदला मौसम का हाल, 6 शहरों में जमने लगी ठंड! क्या फिर से होगी बारिश? पढ़ें... मिसाल बन गई स्वीटी! गोहाना की किन्नर स्वीटी ने समाज को दिखाया आईना, शुरू किया दुग्ध फार्म और बन गईं ... रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: लोन लिमिट बढ़ानी है तो देने होंगे 10 हजार! को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सेल्स... हरियाणा में खूनी संघर्ष: बीजेपी नेता और मंदिर प्रधान पर लाठी-तलवारों से हमला! सिर पर आए गहरे टांके, ... Liquor Shop Theft: शराब के ठेके में शटर तोड़कर बड़ी चोरी, सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई पूरी वार... स्कूल में भी सुरक्षित नहीं बेटियां! करनाल में 5वीं की छात्रा को ₹20 का नोट देकर युवक ने की गंदी बात,... गुरुग्राम में रूह कंपा देने वाली वारदात: 3 साल की मासूम से पहले दुष्कर्म, फिर हत्या कर गड्ढे में गाड...

बीजापुर में छत्तीसगढ़ बंद का व्यापक असर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ बंद का असर बीजापुर जिले में साफ तौर पर देखने को मिला. बीजापुर शहर सहित भोपालपटनम, आवापल्ली, भैरमगढ़ और मद्देड में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे. सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और रोजमर्रा की चहल-पहल नदारद दिखी. अधिकांश स्थानों पर दुकानें नहीं खुलीं, जिससे आम लोगों को दैनिक जरूरतों की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ा.

बीजापुर में नहीं खुली दुकानें

सुबह होते ही बीजापुर शहर के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, कपड़ा बाजार, किराना दुकानें, होटल-ढाबे और निजी संस्थान बंद नजर आए. आम दिनों में जहां सुबह से ही बाजारों में आवाजाही शुरू हो जाती है, वहीं आज बंद के चलते सड़कों पर गिने-चुने लोग ही दिखाई दिए. सार्वजनिक परिवहन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहा. निजी बसें और ऑटो चले, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय आने-जाने वालों को दिक्कतें नहीं हुईं.

व्यापारियों ने दिया बंद को समर्थन

भोपालपटनम, आवापल्ली, भैरमगढ़ और मद्देड में भी हालात लगभग समान रहे. इन कस्बों के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं. व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और बंद को समर्थन दिया. कुछ स्थानों पर आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर बाकी सभी व्यवसायिक गतिविधियां पूरी तरह ठप रहीं.

चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात

बंद के दौरान किसी अप्रिय घटना की खबर अब तक नहीं मिली. प्रशासन और पुलिस बल सतर्क नजर आया. प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई थी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. प्रशासन ने पहले से ही अपील की थी कि बंद के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

धर्मांतरण में हिंसा का विरोध

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बंद के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन जिस उद्देश्य से बंद बुलाया गया है, उसके प्रति एकजुटता दिखाना जरूरी था. कई व्यापार संघों ने बंद को समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसका असर सुबह से ही नजर आने लगा. वहीं आम नागरिकों ने भी हालात को समझते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से परहेज किया.

ग्रामीण इलाकों से आने वाले कुछ लोग अस्पताल, बैंक और जरूरी कामों के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे, लेकिन बंद के कारण कई कार्यालयों और दुकानों के बंद रहने से उन्हें निराश लौटना पड़ा. हालांकि, सरकारी कार्यालयों में आवश्यक सेवाएं सीमित रूप से जारी रहीं. स्वास्थ्य सेवाओं पर बंद का खास असर नहीं पड़ा और अस्पतालों में सामान्य कामकाज चलता रहा.

बीजापुर में बंद का व्यापक असर

कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ बंद का बीजापुर जिले में व्यापक असर देखने को मिला. शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक बंद का पालन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया. बाजारों के बंद रहने से जनजीवन लगभग ठहर सा गया. प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से बंद शांतिपूर्ण रहा और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई.