Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशास... इंदौर मेट्रो पर बड़ा 'ब्रेक'! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की ... कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की 'नंदिनी' निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज... रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट... Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का 'क्राइसिस', बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, ... Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से... Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DG... Indore Fire Tragedy: इंदौर में 'मौत का तांडव', 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी ... दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर अब होगा महंगा! 1 अप्रैल से बढ़ गईं टोल की दरें; जानें NH-9 और पेरिफेरल... MS Dhoni के 'हुक्का पार्टनर' का बड़ा खुलासा! 4.80 करोड़ का यह खिलाड़ी तैयार करता है माही के लिए 'शीशा';...

नीरज चोपड़ा ने पत्नी हिमानी के साथ PM मोदी से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई बातचीत

 भारत के दिग्गज भाला फेंक एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को अपनी पत्नी हिमानी मोर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए खुशी व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज पहले 7, लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। स्टार एथलीट से खेल समेत कई विषयों पर चर्चा भी हुई।” पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा गया, “खेल समेत कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई।”

मुलाकात के दौरान नीरज चोपड़ा आइवरी रंग की शेरवानी में नजर आए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काली धारियों वाले सफारी सूट में दिखाई दिए। नीरज की पत्नी हिमानी मोर पारंपरिक अंदाज में हरे रंग की वेलवेट जैकेट पहनकर शामिल हुईं।