Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

ड्रग कंट्रोल ऑफिसरों पर गिरी गाज, पद से हटाए… ‘डील’ और कैमरे में कैद हुआ रिश्वत लेता

फतेहाबाद: ड्रग्स नियंत्रण विभाग में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार के आरोप आखिरकार कार्रवाई में तब्दील हो गए। रिश्वत मांगने, धमकाने व नियमों की आड़ में मेडिकल संचालकों को डराने के गंभीर मामले में सरकार ने दो ड्रग कंट्रोल ऑफिसरों को पदमुक्त कर दिया है। खास बात यह रही कि जिस अधिकारी पर रतिया में नशे के खिलाफ महापंचायत के दौरान दोपहर में खुले मंच से आरोप लगे, उसी के कुछ घंटों बाद पदमुक्ति के आदेश सामने आ गए।

मामला करीब दो साल पुराना है। टोहाना के नूर मेडिकल हाल के संचालक विक्की ने अपनी पत्नी के नाम से प्रॉपराइटर बनाकर मेडिकल स्टोर की जगह बदलने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि जांच के नाम पर तत्कालीन डीआई धीरज खटक जोकि मौजूदा समय में फतेहाबाद में कार्यरत हैं, और अजय बिश्नोई जोकि हिसार में कार्यरत हैं। उस समय के साथ पीएन पवन मौके पर पहुंचे। उन्होंने संचालक और उसकी पत्नी को केस दर्ज करवाने और जेल भेजने की धमकी दी तथा काम करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की।