Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bargi Dam Tragedy: मौत के बाद भी नहीं छूटा ममता का साथ; 12 घंटे तक बेटे को सीने से चिपकाए रही मां, र... टीवी बनाम सोशल मीडिया के अंतर्विरोध और कागजी आंकड़ों का खेल पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण में भी रिकार्ड मतदान तमिलनाडु एग्जिट पोल में रेस का काला घोड़ा नया है West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुर... देश के चुनावों में फिर से मोदी का जलवा कायम रहेगा Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्... अब मोदी की नकल करने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति भी Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया 'राहत', जा... चार सैनिकों के खिलाफ सैन्य अदालत में मुकदमा

महिलाओं में 40 की उम्र के बाद क्यों बढ़ जाता है हेयर फॉल? क्या इसको कंट्रोल किया जा सकता है?

महिलाएं हों या पुरुष बालों का झड़ना एक आम समस्या है. हालांकि महिलाओं की बात करें तो 40 साल की उम्र के बाद उनमें हेयर फॉल ज्यादा होता है. कई मामलों में ये काबू में भी नहीं आता है. 40 के बाद हेयर फॉल क्यों बढ़ जाता है. क्या इसका कारण कोई बीमारी है. इसको कंट्रोल कैसे किया जा सकता है. इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

मैक्स अस्पताल में डर्मेटोलॉजी विभाग में डॉ सौम्या सचदेवा बताती हैं कि40 वर्ष की आयु के बाद बाल झड़ने के कई कारण होते हैं. इनमें सबसे आम कारण होता है कि इस उम्र के बाद कुछ महिलाओं में मेनोपॉज हो जाता है. इस वजह से उनमें कई हार्मोन की कमी हो जाती है जो बाल झड़ने का कारण बनती है. अगर किसी महिला में आयरन, विटामिन डी और बायोटिन की कमी से हो जाए तो भी ये बालों की कमजोरी का कारण बनते हैं.

बीते कुछ सालों में देखा जा रहा है कि 40 से अधिक उम्र वाली महिलाओं में हेयर फॉल के मामले पहले की तुलना में काफी बढ़े हैं. इसके कई कारण हैं.

मानसिक तनाव भी एक बड़ी समस्या

डॉ. सौम्या बताती हैं कि महिलाओं में मानसिक तनाव भी बाल झड़ने का एक बड़ा कारण हैं. बीते कुछ सालों में मानसिक तनाव से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं. इनका असर बालों पर भी हो रहा है. मानसिक तनाव बालों के विकास में बाधा डालता है और इस कारण बाल झड़ने लगते हैं. कुछ मामलों में ऑटोइम्यून बीमारियां भी हेयर फॉल का एक कारण होती है. इन बीमारियों का कोई इलाज नहीं होता है ऐसे में यह बालों के लगातार झड़ने का कारण बनती हैं.

कुछ महिलाओं में थाइराइड की बीमारी, डायबिटीज के कारण भी हेयर फॉल हो सकता है. ऐसे मामलों में अगर थाइराइड को कंट्रोल कर लें और डायबिटीज को भी कंट्रोल करें तो हेयरफॉल कंट्रोल हो सकता है.

क्या बालों को झड़ने से रोका जा सकता है?

अगर किसी महिला को ऑटोइम्यून बीमारी या जेनेटिक कारणों से हेयरफॉल है तो इसको पूरी तरह काबू करना मुश्किल है. अन्य मामलों में हेयर फॉल को रोका जा सकता है. इसके लिए ये टिप्स फॉलो करें

प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें.

बालों के विकास के लिए विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मशरूम खाएं

खूब पानी पिएं

मानसिक तनाव न लें और इससे बचाव के लिए रोज योग करें

सिर की मालिश करें