Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: भोपाल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री कार्यालय में स्पेशल ऑफिसर नियुक्त चंडीगढ़ बैंक घोटाला: 657 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड बना ब्रांच मैनेजर भिवानी मनीषा मर्डर केस: पिता की CBI टीम से होगी अहम मुलाकात, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी अंबाला मेयर अक्षिता सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्... Gind News: आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हरियाणवी कलाकार अमर करनावल फिर विवादों में Neeru Dhanda News: शॉटगन वर्ल्ड कप में नीरू ढांडा का कमाल, महिला ट्रैप स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का मेडिकल भत्ता अब 9,000 रुपये FIFA World Cup 2026: फाइनल मैच के मैदान की घास बिकेगी लाखों में, फीफा ने निकाला कमाई का अनोखा तरीका Ranveer Singh Film 'Pralay': अगस्त से शुरू होगी शूटिंग, दिवाली के बाद ब्रेक पर जाएंगे एक्टर भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात से रिश्तों को मिली नई मजब...

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भुवनेश्वर-रांची इंडिगो विमान की हुई हार्ड लैंडिंग, फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी सुरक्षित

रांची: राजधानी रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. इंडिगो की फ्लाइट संख्या- 6E 7361 की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी. इसकी वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने एक झटका महसूस किया. हालांकि पायलट की सूझबूझ से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई. सभी यात्री सुरक्षित हैं. विमान में 75 यात्री सवार थे.

विमान की क्यों करानी पड़ी हार्ड लैंडिंग

रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने ईटीवी भारत को बताया कि यह विमान विलंब से रात करीब 8:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा था. लेकिन लैंडिंग के वक्त कुछ गड़बड़ी हुई जिसकी वजह से पायलट को हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी. उन्होंने कहा कि किसी यात्री को चोट नहीं आई है. सभी सुरक्षित है.

उन्होंने कहा कि हार्ड लैंडिंग के बाद भी विमान के पिछले हिस्से को कोई बाहरी नुकसान नहीं पहुंचा है. जब पायलट ने विमान को एप्रन रैंप के साथ अटैच किया, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली. वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि कई बार कुछ वजहों से हार्ड लैंडिंग करानी पड़ती है. इसके बाद जांच की जाती है कि अगले उड़ान के लिए विमान सुरक्षित है या नहीं.

कई यात्रियों को कार से भेजा गया भुवनेश्वर

इस मामले में विमान को उड़ान के लायक नहीं पाया गया. आज इसको दुरुस्त करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर की टीम आएगी. इसके ठीक बाद इसी विमान को रांची से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरना था. उससे सफर करने के लिए बड़ी संख्या में यात्री भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे, लेकिन विमान की टेक्निकल जांच होने लगी.

इस दौरान यात्रियों को भरोसा दिया गया कि टेक्निकल जांच के बाद ही उड़ान संभव है. लेकिन रात 9:40 बजे घोषणा की गई कि विमान उड़ान भरने की स्थिति में नहीं है और दूसरे विमान की व्यवस्था कर पाना संभव नहीं है. इस वजह से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों ने हंगामा भी किया. बाद में इंडिगो प्रबंधन ने सभी यात्रियों को होटल में रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित की. इसके अलावा 35 यात्रियों को कार से भुवनेश्वर भेजा गया.