Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
J&K Police Success: जम्मू-कश्मीर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पंजाब और जम्मू पुलिस को थी लंबे ... War Impact: जंग के साये में महँगी हुई रसोई! बॉर्डर एरिया में राशन के दाम आसमान पर, बिगड़ा आम आदमी का ... Punjab Youth Death in USA: अमेरिका में पंजाब के युवक को आया दिल का दौरा, मौत की खबर से परिवार में मच... अतिक्रमण पर चला पीला पंजा! इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने कम्युनिटी सेंटर वाली जगह की चारदीवारी को किया ध्वस्... Nancy Grewal Murder Case: नैन्सी ग्रेवाल का आखिरी वीडियो आया सामने! मौत से पहले क्या कहना चाहती थी इ... Chandigarh BJP Office Attack: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड से हमला! अश्वनी शर्मा का बड़ा बयान—"काय... जालंधर के पॉश इलाके में महिला से सरेराह वारदात! दहशत में लोग, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा Jalandhar में दहशत: जिम से लौट रही लड़की के साथ नशेड़ियों की हैवानियत, छेड़छाड़ के बाद अस्पताल पहुंच... रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा सोनीपत का इकलौता सहारा! अंकित का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिजनों का र... Sonipat High-Voltage Drama: पेंशन न मिलने से टूटा सब्र, मोबाइल टावर पर चढ़ा बुजुर्ग; प्रशासन के हाथ-...

शिलांग में सोनम और राजा रघुवंशी के प्यार का सीक्रेट, सोनम की दो जिगरी दोस्त खोलेंगी नए राज?

इंदौर : ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी है. जहां पिछले दिनों इस पूरे मामले में मृतक राजा रघुवंशी के भाई के बयान हुए, तो वहीं गुरुवार को इंदौर की जिला कोर्ट में सोनम की दो दोस्त पहुंचीं. सोनम की इन दो दोस्तों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिलांग कोर्ट से जोड़ा गया. इस दौरान सोनम रघुवंशी की एक दोस्त के डेढ़ घंटे तक बयान हुए जबकि दूसरी दोस्त बयान अगली सुनवाई में होंगे.

सोनम की दोस्त खोलेंगी कई राज?

कोर्ट में ये सुनवाई देश के बहुचर्चित शिलांग हनीमून मर्डर केस पर हो रही है, जहां ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने हनीमून पर योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कर दी. इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के साथ उसका प्रेमी राज कुशवाहा व अन्य दोस्त आरोपी बनाए गए हैं.

इसके बाद से इस पूरे मामले में शिलांग पुलिस ने लंबी जांच के साथ सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. अब इस पूरे मामले में शिलांग कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई है, जहां एक के बाद एक गवाहों और आरोपियों व मृतक से जुड़े लोगों के बयान हो रहे हैं. इसी बीच सोनम की दो दोस्तों की कोर्ट में एंट्री हुई है.

राजा मर्डर केस को मिल सकती है नई दिशा

पिछले दिनों इस मामले में मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के बयान हुए तो वहीं गुरुवार को हत्याकांड को अंजाम देने वाली आरोपी सोनम रघुवंशी की महिला मित्रों के बयान हुए. इंदौर की जिला कोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनम की दोस्त बयान देने पहुंचीं. पहली दोस्त के बयान पूरे हो चुके हैं लेकिन उससे क्रॉस सवाल होना अभी बाकी हैं.

वहीं, दूसरी दोस्त के पूरे बयान होने बाकी हैं. शिलांग कोर्ट ने इस दौरान सोनम की एक दोस्त से तकरीबन डेढ़ घंटे तक सवाल किए. इस दौरान कई अहम जानकारियां निकलकर आ रही हैं, जो इस केस को नई दिशा दे सकती हैं.

मृतक राजा के भाई ने कही ये बात

इंदौर के अपर लोक अभियोजन अधिकारी विनय पाटीदार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ब्यान होने की पुष्टि की है. वहीं इस मामले में राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, ” मुझे भी आज जानकारी लगी है कि इस हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की दो महिला मित्रों के बयान हुए हैं. फिलहाल किस तरह के बयान हुए हैं, उसकी जानकारी नहीं है और मुझे यह अंदेशा है कि आरोपी सोनम के भाई गोविंद की इन दोनों लड़कियों से सीधी बातचीत है और संभवत: गोविंद के दबाव में इन्होंने अपने बयान बदल दिए होंगे.”