Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Morning Stiffness Causes: सुबह उठते ही जोड़ों में अकड़न क्यों होती है? जानें इसके वैज्ञानिक कारण और ... Dining Table Vastu Tips: डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें; घर में आती है दरिद्रता और आर्थि... South Star Rumoured Breakup: डेटिंग की खबरों के बीच धनुष और मृणाल ठाकुर के अलग होने की चर्चा; जानिए ... US-Iran Peace Talks: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान की बड़ी बैठक; 60 दिनों में स्थायी शांति समझौते की ... NEET Re-Exam 2026: NTA की बड़ी तकनीकी चूक; नागपुर के छात्र को आवंटित कर दिया अबू धाबी का परीक्षा केंद... प्लाज्मा तकनीक से भविष्य के कंप्यूटर और तेज चलेंगे मणिपुर के चुराचांदपुर अस्पताल में बवाल आग लगाने की कोशिश केवल दाऊद इब्राहिम का शामिल होना बाकी है: संजय सिंह आज नेता प्रतिपक्ष को जन्मदिन की बधाई दी दिपके ने मोदी से छात्रों की आत्महत्या पर मुआवजा मांगा

थोड़ा चलते ही सांस फूलना है खतरे की घंटी! एक्सपर्ट ने चेताया, रोज करें ये 3 काम, फेफड़े बनेंगे मजबूत और शरीर होगा फुर्तीला

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी अनहेल्दी हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें सांस फूलने जैसी समस्या होने लगी है. ये समस्या काफी आम हो गई है. कुछ लोगों तो ऐसे हैं, जो थोड़ा सा चलते हैं या सीढ़ियां चढ़ते ही थकने लगते हैं और उनकी सांस फूलने लगती हैं. ये समस्या सिर्फ उम्रदराज लोगों में ही नहीं बल्कि अब तो यंगस्टर में भी बहुत आम हो गई है. इसका मतलब ये है कि शरीर अपनी प्राकृतिक क्षमता के अनुसार काम नहीं कर पा रहा है और हमारी बिजी अनहेल्दी लाइफस्टाइल इस परेशानी को और बढ़ा रही है.

लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर समय रहते खुद पर ध्यान दिया जाए तो स्टैमिना को बढ़ाया जा सकता है. अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि स्टैमिना को बढ़ाने के आसान तरीके.

जल्दी क्यों फूलने लगती है सांस?

एक्सपर्ट और रिसर्च बताती हैं कि जल्दी सांस फूलने के कई कारण हो सकते हैं. जिसमें शामिल है, फिजिकल एक्विटिटी की कमी, लंबे समय तक बैठे रहना, गलत खानपान, मोटापा, एनीमिया और तनाव. जब आपकी लाइफस्टाइल इन सभी की कमी होती है तो थोड़ा सा भी प्रयास करते ही फेफड़े और दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है और व्यक्ति हांफने लगता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि इसे हल्के में लेना सही नहीं, क्योंकि यह आगे चलकर दिल और सांस संबंधी बीमारियों की खतरे को बढ़ा देता है. चलिए जानते हैं स्टैमिना बढ़ाने के कुछ आसान तरीका.

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर डायटिशियन फारेहा शानम बताती हैं कि, जिनका एक्टिविटी पैर्टन बहुत लो होता है. यानी कम चलना -फिरना या कम सीढ़िया चढ़ना -उतरना उनके साथ सांस फूलने जैसी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. वहीं, जिनकी डाइट कार्बोहाइ़्रेट रिच होता है लेकिन प्रोटीन की मात्रा काफी कम होती है, उन्हें भी सांस फूलने की समस्या ज्यादा रहती है. ऐसे में उन्हें अपनी डाइट में कुछ न्यूट्रिशन एड करने की जरूरत हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

स्टैमिना बढ़ाने के 3 आसान तरीके

प्रोटीन रिच फूड का सेवन- एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप चाहते हैं कि स्टैमिना बढ़े तो डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है. स्टैमिना बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना और कार्बोहाइड्रेट को कम करने की जरूरत है. प्रोटीन ज्यादा होगा तो इससे बॉडी को स्ट्रेंथ मिलेगी और जल्दी थकान नहीं होगी.

रोज 10-20 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज- स्टैमिना बढ़ाने के रोजाना आपको कार्डियो एक्सरसाइज भी काफी काम आ सकती है. जल्दी सांस फूल जाती है. इसलिए शुरुआत में इसे बस कुछ मिनट करना ही काफी है. इसके लिए आप साइकलिंग, जॉकिंग या स्किपिंग कर सकते हैं.

योग भी है एक अच्छा ऑप्शन- योग एक ऐसा तरीका है, जो बिना ज्यादा मेहनत के आपको स्टैमिना बढ़ाने में मदद करेगा. इसके लिए आप रोजाना सुबह अनुमोल-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति जैसे योगासन कर सकते हैं. ये फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. दिन में 5-10 मिनट भी करें तो इफेक्ट दिखना शुरू हो जाता है.