Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र: सदन के बाहर विपक्ष ने की जमकर नारेबाजी, कहा- सरकार पूरी तरह से फेल है

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में विपक्ष ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. हाथों में तख्ती लिए छात्रवृत्ति, किसानों के धान खरीद का समर्थन मूल्य 3200 रुपये करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी, आजसू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे विधायकों ने राज्य के छात्रों को कई महीनों से छात्रवृत्ति नहीं मिलने के लिए दोषी मानते हुए सरकार से अतिशीघ्र भुगतान करने की मांग कर रहे थे. साथ ही किसानों से किए गए वादे को पूरा करने के लिए विपक्ष धान खरीद के समर्थन मूल्य 3200 रुपये करने का दबाव बनाते नजर आए.

सरकार से किसान और छात्र दोनों परेशान हैं- नीरा यादव

विधानसभा परिसर में नारेबाजी कर रहे भाजपा विधायक सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज के समय किसान और छात्र बेहद ही परेशान हैं. भाजपा विधायक नीरा यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को धान खरीद का समर्थन मूल्य बढ़ाने का वादा किया गया था. आज 3200 रुपया प्रति क्विंटल धान खरीद करने का वादा सरकार भूल गई. जिस कारण से किसान औने पौने दाम में धान बिचौलियों को बेचने को मजबूर हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्य के छात्र भी बेहद परेशान हैं. छात्रवृत्ति की राशि कई महीनो से नहीं मिलने के कारण एससी एसटी वर्ग के छात्रों को काफी परेशानी हो रही है, मगर सरकार इनकी सुनने वाली नहीं है. वहीं, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से फेल है. छात्रों के साथ-साथ किसान भी यहां परेशान हैं और यह मुद्दा सदन के अंदर और बाहर विपक्ष उठाता रहेगा.

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. विपक्ष के तेवर देखने से साफ जाहिर होता है कि सदन में कई मुद्दों को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी. इन सब के बीच चालू वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट भी सदन के पटल पर आज रखा गया.