Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ardra Nakshatra 2026: सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश; मानसून की आहट और कृषि परंपराओं में इसका म... Mango Sandesh Sandwich Recipe: आम के सीजन में घर पर बनाएं क्रीमी बंगाली मैंगो संदेश सैंडविच, जानें आ... Maharashtra MLC Election Results: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 'महायुति' का दबदबा; 17 में से 16 ... Prayagraj Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन; विधायक की फटकार के बाद आरोपी ... Ashish Deshmukh Statement: महाराष्ट्र सरकार में विपक्ष के विधायकों के शामिल होने पर उठे सवाल; मौजूदा... Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 16 IAS अधिकारियों का तबादला, कई DM और नगर आयुक्... Dehradun-Mussoorie Ropeway: मसूरी का सफर होगा जाम-मुक्त; देहरादून से रोपवे प्रोजेक्ट पर तेजी से चल र... Saharanpur Encounter: 1.25 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर; वाराणसी में सब-इंस्पेक्टर की हत... NEET UG 2026 Paper Leak: बिहार में सॉल्वर गैंग का बड़ा पर्दाफाश; 7 सॉल्वर और 14 बायोमेट्रिक कर्मियों... Odisha Miracle Birth: चलती ट्रेन में पहला बच्चा, एम्बुलेंस में दूसरा; जुड़वां बच्चों के जन्म से हैरा...

खूंटी में जंगली हाथियों का कहर, महिला को कुचलकर मार डाला, फसलों को भी किया बर्बाद

खूंटी: जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. रविवार देर रात रनिया प्रखंड के डिग्री डाहटोली गांव में हाथियों के झुंड ने एक 60 वर्षीय महिला मरियम कोंगाड़ी को कुचलकर मार डाला. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. बताया गया कि देर रात हाथियों का झुंड गांव के खलिहानों में रखा धान खाने पहुंचा था. आवाज सुनकर मरियम कोंगाड़ी जब बाहर निकलीं तो हाथियों ने उस पर हमला कर दिया. जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक के परिजनो को दी गई सहायता राशि

सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए, लेकिन तब तक हाथियों का झुंड आसपास के खेतों में रखे धान को बर्बाद कर जंगल की ओर लौट चुका था. मृतका, क्षेत्र के पड़हा राजा पुजार कोंगाड़ी की पत्नी थीं. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को तत्काल 30 हजार रुपये की सहायता राशि सौंपी.

वनपाल अविनाश लुगुन ने बताया कि हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई है. ग्रामीणों से अपील है कि वे देर रात खेत-खलिहानों में जाने से बचें और किसी भी हाथी या इस प्रकार की सूचना मिले तो तत्काल इसकी जानकारी विभाग को दें. इधर, कर्रा प्रखंड के बकसपुर पंचायत के लापा गांव में हाथियों के झुंड ने सरकारी स्कूल की चारदीवारी तोड़ दी और अंदर रखे दोपहर भोजन (MDM) के लिए चावल व आलू को खा लिया. हाथियों ने स्कूल का अनाज भी बर्बाद कर दिया.

क्षेत्र में मौजूद है 14 हाथियों का झुंड

स्थानीय मुखिया पूनम बरला ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगभग 14 हाथियों का झुंड क्षेत्र में डेरा डाले हुए है, जो लगातार खेतों और खलिहानों को नुकसान पहुंचा रहा है. उन्होंने वन विभाग से हाथियों को उनके कॉरिडोर की ओर भेजने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.