Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा

Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- ‘दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस’

देवास: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को देवास पहुंचे। यहां उन्होंने आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक बड़ा दावा किया। जीतू पटवारी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी दतिया का चुनाव 25 हजार वोटों के भारी अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव जीतने के लिए चाहे जितने भी कर्मकांड और हथकंडे अपना ले, जीत आखिरकार कांग्रेस की ही होगी।

‘प्रशासन चुनाव लड़ेगा, फिर भी कांग्रेस ही मारेगी बाजी’

सत्ताधारी भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “हमें अच्छी तरह से पता है कि वहां भाजपा नहीं, बल्कि प्रशासन चुनाव लड़ेगा। वहां पूरी तरह से हठधर्मिता होगी, लेकिन आखिर में जब चुनाव के नतीजे आएंगे, तो 25 हजार वोटों से कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी।” पटवारी के इस कड़े बयान ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी और तेज कर दी है।

लखन पटेल से विभाग वापस लेने पर सरकार पर कसा तंज

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस लिए जाने पर भी जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार को ‘भ्रष्टाचार का पर्याय’ बताते हुए तंज कसा। पटवारी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इसी तरह मंत्रियों से विभाग वापस लेते रहे, तो भ्रष्टाचार के कारण एक दिन उन्हें सारे मंत्रियों के विभाग वापस लेने पड़ेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आखिरी में उन्हें खुद भी ये विभाग छोड़ने पड़ेंगे।

मोहन कैबिनेट में हुआ है बड़ा प्रशासनिक बदलाव

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में विभागों के बंटवारे को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया है। अब लखन पटेल सिर्फ ‘आनंद विभाग’ का स्वतंत्र प्रभार संभालेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय और पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार स्वयं ही संभालेंगे।