Breaking News in Hindi

जालंधर सोढल रोड पर वारदात को अंजाम दे रहा युवक रंगे हाथों काबू, मचा हड़कंप

जालंधर: जालंधर के सोढल रोड के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक सड़क किनारे खड़े बुलेट मोटरसाइकिल को चोरी करने की कोशिश कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की संदिग्ध हरकत देख उसे तुरंत पकड़ लिया और चोरी को अंजाम देने से पहले ही काबू कर लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किसी गैंग का हिस्सा है या वारदात अकेले कर रहा था। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता के चलते एक बड़ी चोरी होने से बच गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।