Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त... LeT Terrorists Killed in Pakistan: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों की संदिग्ध मौत; मचा हड़क... Governor Gulab Chand Kataria: 'पुलिस-प्रशासन के संरक्षण के बिना 10 दिन भी नहीं टिक सकता नशा'; प्रशास... Mansa Crime News: संधू आश्रम रोड पर प्लॉट विवाद में चली गोली; एक युवक घायल, पुलिस जांच शुरू

कवर्धा में आदिवासी बालक आश्रम का बुरा हाल, कहीं बीड़ी पी रहे बच्चे तो कहीं खेल रहे ताश, हॉस्टल भगवान भरोसे

कवर्धा: प्रदेश में आदिवासी आश्रम की स्थिति गंभीर है. कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक से भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई. यहां पंडरीपानी स्थिति आदिवासी बालक आश्रम में एक तरफ बच्चे जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे. वहीं दूसरी तरफ छात्र बीड़ी-सिगरेट पीते भी दिखे.

ताश खेल रहे बच्चे: कहीं जमीन पर बैठकर खाना खाते, कहीं बीड़ी पीते छात्रों की तस्वीर आश्रम की स्थिति पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है. इतना ही नहीं कहीं-कहीं बच्चे ताश खेलते भी दिखे. आश्रम की अधीक्षक की अनुपस्थिति और लापरवाही को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में भी आक्रोश है.

हॉस्टल भगवान भरोसे, कोई दिनचर्या नहीं: आरोप है कि आश्रम में बच्चों की देखरेख भगवान भरोसे छोड़ी गई है. न तो भोजन व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही बच्चों के अनुशासन और दिनचर्या की निगरानी हो रही है. उनका कहना है कि सरकार आदिवासी बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन इस आश्रम में हालात बिल्कुल विपरीत दिख रहे हैं.

अब प्रशासन सक्रिय: मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है. आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त लक्ष्मीचंद पटेल ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा और भविष्य से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और आश्रम में व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जाएगा.

जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है.