Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwani News: 'मोदी का विरोध करते-करते पागल हो गए हैं राहुल गांधी', भिवानी में जेपी दलाल का बड़ा हमल... Bhiwani Crime News: भिवानी में उधार के पैसे मांगने पर मछली फार्म संचालक की पिटाई, सोने की चेन और अंग... Karnal Crime News: गोंदर गांव में सूरज की हत्या से तनाव, गुस्साए परिजनों ने लगाया करनाल-कैथल हाईवे प... अरुणाचल के इलाके को चीनी नाम दे दिया Karnal News: अक्षय तृतीया पर जैन आराधना मंदिर में धर्मसभा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हुए शामिल Bhiwani News: भिवानी में ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नशे की लत पूरी करने के लिए करते... मुख्य चुनाव आयुक्त को खुला नहीं छोड़ना चाहता विपक्ष झारखंड में आसमान से बरस रही आग! डाल्टनगंज में 43 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए... अपनी आय मे गुजारा करें न्यायाधीशः जस्टिस नागरत्ना Jharkhand Weather News: झारखंड में गर्मी का प्रचंड रूप, डाल्टनगंज में पारा 43 डिग्री पहुंचा; इन जिलो...

कॉटन स्पिनिंग मिल में लगी भयानक आग, करोड़ों का नुकसान

समाना: समाना-पटियाला रोड पर स्थित अयोध्या कॉटस्पिन मिल में गत रात्रि अचानक आग लग जाने से मिल में पड़ा तैयार माल, कच्चा माल व पैकिंग मैटेरियल सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि समाना, पटियाला, नाभा से पहुंचे फायर ब्रिगेड दस्तों ने 50 से अधिक गाड़ियां पानी भरकर 12 घंटों से अधिक समय में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच जे.सी.बी. की सहायता से मिल की बैक साइड की दीवारें तोड़कर आग नजदीक पहुंचे फायर ब्रिगेड दस्ते ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।

फायर अधिकारी धर्मेंद्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरा प्रेमियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के कार्य में फायर ब्रिगेड दस्ते की सहायता की। आग का प्रकोप बढ़ता देख समाना, पटियाला व नाभा के फायर ब्रिगेड दस्तों को भी सूचित किया गया जिन्होंने पहुंचकर आग बुझाने में सहायता की और 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम की छत पर लगी लोहे की चादरें भी पिघल गई और बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा।

अयोध्या कॉटस्पिन प्रा लि: के मैनेजिंग डायरैक्टर राजीव सिंगला ने मिल में लगी आग का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताते हुए कहा कि गोदाम में रखा तैयार माल, पैकिंग मैटेरियल व कच्चा माल व काटन जलकर राख हो गया और बिल्डिंग नष्ट हो गई। उन्होंने नुकसान का अनुमान करोड़ों रुपए बताया।