Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख... Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग... Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर पृथ्वी की सतह के नीचे मिला अदृश्य महासागर मस्तिष्क के रहस्यमयी चौकीदार की पहचान हुई सोनम वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकारा राफेल विमानों सौदे पर टिकीं दुनिया की नजरें

वन विभाग की चेतावनी को किया नजरअंदाज! जंगल में गए व्यक्ति को हाथियों ने कुचला, गाय खोजकर लौटते समय हुआ सामना, दर्दनाक मौत

अंबिकापुर: सूरजपुर जिले के रमकोला से लगे जंगल में हाथियों के हमले से रमकोला पण्डोपारा निवासी सरफुद्दीन पिता मोहम्मद हबीब (55) की मौत हो गई। मृतक अपने साथियों के साथ मवेशी तलाश करने गया था। तभी हाथियों से उसका सामना हो गया। हाथियों के कुचलने से उसकी मौत हो गई।

मृतक सरफुद्दीन अपने साथियों सद्दाम, लालबाबू पण्डो, रतन पण्डो और अजमेर अली के साथ गुम हुई गाय एवं जड़ी–बूटी की तलाश में जंगल की ओर गया थे। सभी लोग मोटरसाइकिल से जंगल की तरफ बढ़ रहे थे कि तभी वन विभाग के सुरक्षाकर्मियों एवं वनरक्षकों ने फोन पर सूचना दी कि जंगल के भीतर हाथियों का दल सक्रिय है और आगे बढ़ रहा है। साथियों ने लौटने की सलाह दी, मगर सरफुद्दीन ने कहा कि गाय गुम हो गई है, पता लगाकर तुरंत लौट आते हैं।

अचानक हुआ हाथियों से सामना

गाय मिल जाने के बाद वापसी के दौरान कोदवारी जंगल के पास अचानक उनका सामना जंगली हाथियों से हो गया सभी लोग अपनी-अपनी बाइक छोड़कर जान बचाने भागे, लेकिन सरफुद्दीन पास की झाड़ियों में छिप गया। उनके साथी लगातार आवाज देते रहे, हाथी तुम्हारी तरफ जा रहा है, बाहर निकलो। लेकिन वह वहां से हट नहीं पाया और हाथियों ने उसे कुचल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गेम रेंजर अजय सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, बाकी साथियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटनास्थल के आसपास हाथियों की उपस्थिति के कारण मृतक के शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था।

बात मान लेते तो बच जाती जान

देर शाम खोजबीन के दौरान सरफुद्दीन का शव कोदवारी के पास मिला, इसके बाद सूचना रमकोला पुलिस को दी गई। वन विभाग, पुलिस टीम, ग्रामीणों और सरपंच प्रतिनिधि की उपस्थिति में रात लगभग 11:30 बजे शव को जंगल से निकाला गया। इस क्षेत्र के जंगलों में वर्ष भर हाथियों की उपस्थिति रहती है। वन अधिकारियों ने बताया कि यदि समझाइश को मान लिया जाता और सरफुद्दीन जंगल नहीं जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।