Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या, राम मंदिर चंदा विवाद या राजनीति का लंकाकांड एकल कोशिका से 170 अरब कोशिकाएं बनती हैं, देखें वीडियो अब ड्रोन से होगी शार्क की निरंतर निगरानी, देखें वीडियो Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला...

ग्रेटर नोएडा में लगा ‘विंटर कार्निवल’ मेला! झूलों का मजा, शानदार खरीदारी और मनोरंजन, जानें एंट्री टिकट और अन्य सभी जरूरी जानकारी

अगर आप दिल्ली-NCR में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. ग्रेटर नोएडा में एक मूर्ति के पास इन दिनों ‘विंटर कार्निवल’ के नाम से मशहूर मेला चल रहा है. इस मेले में खूब बड़े-बड़े और बच्चों के लिए स्पेशल झूले लगाए गए हैं. इतनी ही नहीं, मेले में खाने-पीने के भी अच्छे ऑप्शन है. महज 30 रुपए की टिकट लेकर कोई भी मेले में एंट्री ले सकता है. यहां अपने निजी वाहनों से आने लोगों के लिए पार्किंग की भी सुविधा मौजूद है.

ग्रेटर नोएडा में एक मूर्ति के पास लगने वाले विंटर कार्निवल मेले में इस बार खूब रौनक देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में लोग रोजाना अपने परिवार के साथ मेले में इंजॉय करने के लिए पहुंच रहे हैं. मेले में लगे बड़े-बड़े झूले, चमचमाती लाईंटें और म्यूजिक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है. खाने-पीने के स्टॉल, लाइव परफॉर्मेंस और गेम्स यहां पहुंचने वाले लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं.

बच्चों के लिए कई तरह के झूले

बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए मेले में कई तरह की झूले मौजूद है. इनमें व्हील राइड, मिक्की माउस झूला और 360 राइड जैसे ही झूले हैं. यह मेला सिर्फ खाने-पीने की चीजों और झूले के लिए ही नहीं, बल्कि खरीदारी के लिए अच्छा ऑप्शन है. यहां कपड़े और अन्य सामानों की भरपूर वैरायटी मिल जाएगी. मेले में एथनिक ड्रेसेस, हैंडमेड शॉल, जैकेट और स्वेटर किफायती दामों में मिल रहे हैं.

विंटर कार्निवल

यहां बड़ी संख्या में लोग जलपरी देखने के लिए भी जा रहे हैं. जिसकी प्रति व्यक्ति टिकट 100 रूपए हैं. जलपरी को देखने के लिए लोग लंबी-लंबी कतार में लगे रहे हैं. मेले में एंट्री की टिकट केवल 30 रुपए रखी गई है, ताकि सभी वर्ग के लोग आसानी से यहां आ सके. विंटर कार्निवल में मेट्रो से आसानी से पहुंचा जा सकता है. सबसे पहले मेट्रो स्टेशन 52 तक आना होगा, इसके बाद यहां से एक मूर्ति तक ई-रिक्शा और ऑटो से पहुंचकर मेले में पहुंच सकेंगे.