Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

प्लॉट खरीदने की मांग पर मचा बवाल! आगबबूला पति ने पत्नी का कान काट डाला, कोटा में पति-पत्नी के रिश्ते में दरार

राजस्थान के कोटा में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक पति ने पत्नी पर हमला कर उसका कान काट दिया. मामला कोटा के रंगबाड़ी इलाके का है. आरोप है कि पति खुशराज (32) अपनी पत्नी गिरिजेश (30) पर प्लॉट खरीदने को लेकर दबाव बनाए जाने से नाराज था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद महावीर नगर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, खुशराज मंगलवार की रात करीब 10 बजे ड्यूटी से घर लौटा था. उसने पत्नी को जूस पिलाने का बहाना बनाकर घर से बाहर ले गया. महिला को यह लगा कि वह उसके साथ सामान्य बातचीत करना चाहता है, इसलिए वह बिना किसी शंका के उसके साथ चल दी. लेकिन आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया, जहां उसने पहले मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उसने महिला को झाड़ियों की ओर धक्का दिया और जमीन पर गिरने के बाद चाकू से उसका एक कान काट दिया.

प्लॉट खरीदने के लिए पत्नी दबाव बना रही थी

हमले के बाद खुशराज खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लगातार प्लॉट खरीदने के लिए दबाव बना रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था. उसने स्वीकार किया कि इसी तनाव में उसने पत्नी पर हमला किया. उधर, पीड़िता गिरिजेश ने आरोपी के दावों का खंडन किया है.

महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो महीने से बीमार चल रही थी और कुछ समय पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी. बीमारी के कारण वह अपने मायके कोटा ग्रामीण के देवली माझी गांव में रह रही थी. महिला ने बताया कि मंगलवार को पति ने उसे डॉक्टर को दिखाने के बहाने कोटा बुलाया था. उसके पिता उसे कोटा छोड़कर वापस गांव लौट गए थे.

गिरिजेश का आरोप है कि किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े की बात ही नहीं थी. पति ने पूरी घटना एक सोची-समझी साज़िश के तहत अंजाम दी. उसने कहा कि खुशराज शुरू से ही उसे अपने साथ ले जाते समय सामान्य बर्ताव कर रहा था, इसलिए उसे बिलकुल अंदाज़ा नहीं था कि वह इस तरह का हमला करेगा.

महिला अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलने पर महावीर नगर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस का कहना है कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है, और डॉक्टर उसके कटे हुए कान का उपचार कर रहे हैं.

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती पूछताछ में पति ने फिर वही बात दोहराई कि प्लॉट को लेकर विवाद था. हालांकि पुलिस पीड़िता के बयान और परिस्थितियों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या घटना पूर्वनियोजित थी, जैसा कि महिला ने आरोप लगाया है.