Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी', कनुप्रिया का बड़ा बयान- काम तो छोड़िए वहां बोलने की भी आजादी नहीं! MP News: शहडोल के हॉस्टल में बड़ी सुरक्षा चूक! पाइप के सहारे नीचे उतरी छात्रा, पुलिस तलाश में जुटी Farmers Protest: भारत-अमेरिका डील को किसान नेता ने बताया 'खतरनाक', मार्च में दिल्ली के रामलीला मैदान... Rewa Doctor Viral Video: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, जम... Rajpal Yadav Demand: 'जेलों को सुधार केंद्र बनाएं', राजपाल यादव ने जेल के भीतर स्मोकिंग एरिया बनाने ... Maryam Nawaz Jet: शानदार सोफा, बेडरूम और हाई-टेक फीचर्स; देखें मरियम नवाज के नए विमान की Inside Phot... Share Market Crash: बाजार से रूठे विदेशी निवेशक, ₹11,000 करोड़ की निकासी ने IT कंपनियों को हिलाया; ज... Google Big Plan: सुंदर पिचाई के एक ऐलान से गदगद हुआ भारत, ₹1,36,650 करोड़ के निवेश से बदल जाएगी सूरत फुलेरा दूज 2026: वैवाहिक जीवन में घुलेगी खुशियों की मिठास, पूजा में जरूर शामिल करें ये खास फूल ना गेहूं, ना बाजरा... महिलाओं के लिए 'सुपरफूड' है यह अनाज! एक्सपर्ट से जानें इसके चमत्कारी फायदे

RJD की हार पर तेज प्रताप का तल्ख बयान! कहा- ‘ये मोदी-शाह की जीत है, तेजस्वी फेल हुए’, परिवार में कलह शुरू?

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की शर्मनाक हार से जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव काफी खुश हैं. हालांकि, वह भी महुआ सीट से चुनाव हार गए हैं लेकिन वह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदर्शन पर तंज कस रहे हैं. JJD के फेसबुक पेज पर तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है. हम हारकर भी जीत गए हैं क्योंकि बिहार ने साफ़ मैसेज दे दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं बल्कि सुशासन और शिक्षा की होगी.’

आरजेडी की शर्मनाक हार पर तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा, ‘यह जयचंदों की हार है, हमने पहले ही कहा था कि इस चुनाव के बाद बिहार से कांग्रेस खत्म हो जाएगी और आज कहना ही क्या, यह साफ दिख गया! मैं हारकर भी जीता हूं, क्योंकि जनता का प्यार, भरोसा और आशीर्वाद मेरे साथ है लेकिन सच कड़वा है. इन जयचंदों ने RJD को अंदर से खोखला कर दिया, बर्बाद कर दिया, इसीलिए आज तेजस्वी फेल हुए.’

मेरे दरवाज़े जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे

JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘जो लोग अपनी कुर्सी और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने ही घर में आग लगाते हैं. इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा. मैं बार-बार कहता हूं… जनता मां-बाप है, जनता का फ़ैसला सिर-माथे पर है और आज भी उसी भावना से मैं आपके फ़ैसले को मानता हूं. हार और जीत अलग-अलग चीज़ें हैं लेकिन पक्का इरादा और कोशिश ही असली जीत है. मैं महुआ की जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए लगातार कोशिश करता रहूंगा. चाहे मैं MLA बनूं या न बनूं मेरे दरवाज़े जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे.’

जनता ने सुशासन को खुले दिल से स्वीकार किया

एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘बिहार ने सुशासन की सरकार चुनी है. हम इसका सम्मान करते हैं और हर कदम पर जनता के हित में क्रिएटिव भूमिका निभाएंगे. यह जीत हमारे सफल प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे मज़बूत नेता नरेंद्र मोदी जी की पर्सनैलिटी और उनकी जादुई लीडरशिप का कमाल है. जनता ने नीतीश कुमार के सुशासन को खुले दिल से स्वीकार किया है. बिहार की यह ऐतिहासिक जीत BJP, भारत के गृह मंत्री और BJP के चाणक्य अमित शाह जी, और BJP बिहार के इंचार्ज मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है.’

इस जीत का सबसे बड़ा कारण NDA की अटूट एकता

तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘इस जीत का सबसे बड़ा कारण NDA की अटूट एकता है. NDA गठबंधन की सभी पांच पार्टियां – ‘पांच पांडव’ एक होकर लड़े, और जनता ने इस एकता को अपना भरोसा और पूरा सपोर्ट देकर जीत की ताकत में बदल दिया. यह जीत बिहार की जनता की है, यह जीत विश्वास की है, यह जीत विकास और सुशासन की है. मैं बिहार की युवा शक्ति, मातृ शक्ति और आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. आपने मुझे बहुत प्यार दिया और यह प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है. जनता की आवाज़ बनकर हम और मज़बूत होकर वापस आएंगे.’