Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update

पंजाब में सर्दियों ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान लगातार गिर रहा है और ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश में रातें ठंडी हो चुकी हैं और कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 14 से 20 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान पूरे हफ्ते मौसम साफ और सूखा रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कहां कितना तापमान रहा
राज्य के उत्तरी जिलों जैसे पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि बाकी इलाकों में यह 8 से 10 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सबसे ठंडे शहर की बात करें तो फरीदकोट 7.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं बठिंडा में तापमान 8°C, गुरदासपुर में 9°C और लुधियाना में 9.8°C दर्ज किया गया।

तापमान में लगातार गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री और गिरा, जो अब सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं बुधवार शाम को औसत अधिकतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल, पंजाब के सभी शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है तथा लोगों को सुबह और रात के समय ठिठुरन का एहसास अधिक होगा।