Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर सात अक्टूबर के अपराधियों को याद रखा है इजरायल ने

बांधवगढ़ में घात लगाए बैठे बाघ ने किया हमला, मवेशी को बचाने गया चरवाहा टाइगर का बना निशाना

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल के ब्यौहारी में एक बार फिर बाघ का आतंक देखने को मिला है. ब्यौहारी से लगे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में एक टाइगर ने एक युवक पर हमला कर दिया. गनीमत रही इस हमले में युवक की जान बच गई. वो गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. बताया गया कि युवक जंगल में अपने मवेशी चराने गया था. बाघ ने मवेशी पर भी हमला किया था, वो भी गंभीर रूप से घायल है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

मवेशी चराने गए चरवाहे पर बाघ ने किया हमला

घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन की है. जानकारी के अनुसार ब्यौहारी वन परिक्षेत्र पश्चिम अंतर्गत महादेवा पंचायत के खारी बड़ी भमरहा टोला निवासी मनोज सिंह अपने मवेशियों को लेकर जंगल में चराने गया था. वो जंगल में मवेशियों को चरा रहा था. इसी दौरान झाड़ी में घात लगाकर बैठा एक बाघ मवेशी पर हमला कर दिया.

मनोज अपने मवेशी को बचाने के लिए आगे बढ़ा तभी बाघ ने मनोज सिंह पर हमला कर दिया. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर वहां से बाघ को भगा दिया. इसके बाद आनन-फानन में युवक को ब्यौहारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. मवेशी की भी हालत गंभीर है.

‘पनपथा रेंज में 7 बाघों की सक्रियता देखी गई’

ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कई बाघों का मूवमेंट देखा गया है. वन विभाग की टीम ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर के डिप्टी रेंजर देवीदीन पटेल बताते हैं कि “उनके सर्कल में करीब 7 बाघों की सक्रियता देखी गई है. इनमें से कुछ बाघ अक्सर ब्यौहारी क्षेत्र की ओर आ जाते हैं. बाघ ने पहले मवेशी पर हमला किया था जब युवक उसको बचाने गया तो बाघ ने युवक पर हमला कर दिया था.