Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ratlam Crime News: थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बना... Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, बदला गया स्कूलों का समय Wildlife Success Story: मध्य प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी! बाघों के गढ़ में आबाद हुआ बारहसिंगा का कुनब... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, 25 शहरों में पारा 40 पार; मौसम विभाग का 'लू' ... High Court Decision: 'जेंडर के आधार पर रोजगार से रोकना असंवैधानिक', नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में अब पुर... Bhopal Crime News: बेखौफ बदमाश! भोपाल में बीच सड़क पर किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या नारी वंदन कार्यक्रम में CM ने राजमाता को किया याद, 'तीन तलाक' से मुक्ति और महिला सशक्तिकरण का श्रेय ... Jabalpur News: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़, बुलानी पड़ी ... Mumbai Crime News: बकरी का जिगर और श्मशान की राख... मुंबई में फर्जी तांत्रिक की 'अघोर साधना', जानें ... RCB vs LSG IPL 2026: 'प्लेयर ऑफ द मैच' को लेकर मचा बवाल, दिग्गज क्रिकेटर ने बताया नाइंसाफी, छिड़ी बहस

धमतरी में बना साइंस पार्क लोगों के लिए खुला, सांसद रुप कुमारी चौधरी ने किया उदघाटन

धमतरी: गंगरेल में साइंस पार्क बनाया गया है जहां वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं. स्वचालित और इंटरैक्टिव उपकरणों के जरिए छात्र विज्ञान के रहस्य को यहां आसानी से समझ सकेंगे. शनिवार को इसका उद्दघाटन सांसद रुप कुमार चौधरी ने किया. शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में साइंस पार्क बड़ी भूमिका अदा करेगा.

साइंस पार्क लोगों के लिए खुला: सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यह विज्ञान वाटिका बच्चों के लिए ज्ञान हासिल करने का केंद्र बनेगी और भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरणा देगी. सासंद ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार के लिए जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के प्रयासों की सराहना की.

खेल खेल में जानिए विज्ञान के रहस्य: सांसद रुप कुमारी चौधरी ने कहा कि यह पार्क शैक्षणिक भ्रमण, अध्ययन यात्राओं और व्यवहारिक शिक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध होगा. यहां विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्र प्रत्यक्ष अनुभव से विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल और मनोरंजक ढंग से समझ सकेंगे. इससे छात्रों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और इनोवेशन की भावना को बढ़ावा मिलेगा. सांसद ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाएगी धमतरी की विज्ञान वाटिका.

साइंस पार्क की खासियत: साइंस पार्क में मुख्य रुप से गुरुत्वाकर्षण, प्रकाश, ध्वनि, ऊर्जा परिवर्तन, लीवर, पुली जैसे वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित मॉडल खुले आसमान के नीचे रखे गए हैं. विद्यार्थी इन्हें छूकर, घुमाकर या प्रयोग करके विज्ञान की मूल अवधारणाओं को अनुभव कर सकते हैं, पर्यावरण अनुकूल वातावरण, हरियाली से घिरे इस उद्यान में विद्यार्थी खेल-खेल में सीखने का आनंद ले सकेंगे.

पार्क में आकर्षण का केंद्र

  • प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की प्रतिमाएं
  • कृत्रिम उपग्रह का चलित मॉडल
  • तरंग गति
  • कंकाल तंत्र
  • अनंत पथ
  • ब्लैक होल
  • मानव नेत्र की कार्यप्रणाली
  • रंगों का मिश्रण