Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती 'वीडियो कांड' में कैसे बिछ... MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव मे... Cyber Crime News: 'आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है...' कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें... Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्... Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का 'साइलेंट मिशन', चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति... Punjab J&K Dispute: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिर तकरार, जानें क्या है 1979 का वो समझौता जिसका जिक्र... Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की मौत, 25... MP Board 10th, 12th Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें Di... ED Raid on AAP MP: आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, पंजाब से गुरुग्राम त... Chirag Paswan visits Pashupati Paras: अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लि...

दुर्ग के अस्पताल में हादसा, निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा, 9 मजदूर घायल

दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई के अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां असपताल के निर्माणाधीन भवन का छज्जा अचानक गिर गया. इस दुर्घटना में 9 मजदूर घायल हो घए हैं. यह घटना रविवार दोपहर 2 बजे घटी है.

हादसे के बाद मची अफरा तफरी: हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. साथी मजदूरों ने आनन-फानन में सभी घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायल मजदूरों के बारे में जानकारी: इस हादसे में जो मजदूर घायल हुए हैं. उनके बारे में जिला प्रशासन ने जानकारी दी है. घायल मजदूरों के नाम इस प्रकार हैं.

  • जगत कुमार
  • सुगम कुर्रे
  • महेंद्र राजपूत
  • संतोष यादव
  • रविंद्र कुमार
  • लोकेश निषाद
  • वीर साहू
  • प्रदीप साहू
  • सुमित बांधे

सभी मजदूरों को उपचार के लिए शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में नया भवन निर्माण कार्य चल रहा था, जहां छज्जे का काम हो रहा था. इसी दौरान स्ट्रक्चर का एक हिस्सा असंतुलित होकर नीचे गिर गया और नीचे काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल को सुरक्षित कर लिया है. सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है- विजय कुमार, सुपेला थाना प्रभारी

सुपेला थाना प्रभारी विजय कुमार और स्मृति नगर थाना प्रभारी अपने-अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे. उसके बाद शुरुआती राहत और बचाव कार्य किया गया. सभी मजदूरों का इलाज चल रहा है. घायलों की स्थिति अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.