Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP Police Action: AK-47 को 'खिलौना' बताने वाले दरोगा और CO सस्पेंड, आतंकी आकिब को दी थी क्लीन चिट Delhi-Dehradun Expressway: अब मात्र 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून! 8 दिन बाद शुरू होगा सफर; देखें ... जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सर्विस गन की गोली लगने से सेना के जवान की मौत, इलाके में शोक की लहर Weather Alert: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; UP-राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें ... 50 करोड़ साल पुराने जीवाश्म ने खोला क्रमिक विकास का नया राज एसम के सीएम सरमा की पत्नी के पास तीन तीन पासपोर्ट ? हम महिला आरक्षण का समर्थन करेंगेः जयराम रमेश विमान के पायलट को सुरक्षित निकाला अमेरिका और इजरायल के हमलों की कीमत कुवैत चुका रहा राफेल सौदे का जिन्न दोबारा निकलकर बाहर आ रहा

ड्यूटी में लापरवाही करने पर इंस्पैक्टर Suspend और कई अधिकारियों के तबादले

अमृतसर: नगर निगम का एम.टी.पी. विभाग अवैध निर्माणों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। समाज सेवक और आर.टी.आई. एक्टिविस्ट आए दिन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाते हैं कि शहर में इनकी मिलीभगत से अवैध निर्माण हो रहे हैं। गौरतलब है कि लंबे समय के बाद समाज सेवक और आर.टी.आई. एक्टिविस्ट एक बार फिर अवैध निर्माणों का मुद्दा लेकर निगम पहुंचे हैं और उन्होंने कई इमारतों का जिक्र किया है।

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने न्यू प्रताप नगर निवासी करणवीर सिंह वालिया द्वारा बिल्डिंग इंस्पैक्टर रोहिणी द्वारा उचित कार्रवाई न करने और 5 मंजिला इमारत के अवैध निर्माण और शिकायतकर्त्ता की इमारत में दरारें आने, जिसे इमारत को नुकसान पहुंचा, के संबंध में की गई शिकायत पर उक्त बिल्डिंग इंस्पैक्टर रोहिणी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। इसके अलावा जोन नंबर उत्तरी में नगर निगम कमिश्नर ने ए.टी.पी. कुलवंत सिंह को सैक्टर 1-2 और बिल्डिंग इंस्पैक्टर कुलविंदर कौर को सैक्टर 3-4 का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उत्तर जोन में विकास गौतम को सैक्टर 1-2 का बिल्डिंग इंस्पैक्टर लगाया गया है। सैंट्रल जोन में सैक्टर 1-2 की जिम्मेदारी किरणजोत कौर, सैक्टर 2-3 की जिम्मेदारी वीरेंद्र मोहन और सैक्टर 4 की जिम्मेदारी ए.टी.पी. मंजीत सिंह को दी गई है।

दक्षिण जोन में बिल्डिंग इंस्पैक्टर सुखविंदर शर्मा को सैक्टर 1-2, नवजोत कौर को सैक्टर 3-4, पूर्वी जोन में इंस्पैक्टर सोनिका मल्होत्रा ​​को सैक्टर 1-2-3-4, पश्चिमी जोन में बिल्डिंग इंस्पैक्टर नितिन धीर को सैक्टर 1-2-3-4, जोन केंद्रीय में बिल्डिंग इंस्पैक्टर किरणजोत कौर को सैक्टर-1, माधवी को सैक्टर 2, सुखविंदर शर्मा को सैक्टर 3 और नवजोत कौर रंधावा को सैक्टर 4 का कार्यभार सौंपा गया है।