Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: भोपाल में बीटेक छात्र से घर में घुसकर लूट; मारपीट के बाद लैपटॉप और मोबाइल छीन ले ... Narsinghpur Bus Accident: इंदौर से सीधी जा रही बस नरसिंहपुर में पलटी; नीलगाय को बचाने के चक्कर में ह... Jabalpur Cruise Tragedy: आखिरी सांस तक ममता का पहरा! मलबे में बच्चे को सीने से लगाए मिली मां की लाश,... Political Crisis in MP: सीएम मोहन के आने से पहले ही मंत्री की रवानगी! एमपी कैबिनेट में नाराजगी की खब... Jabalpur Cruise Accident: बरगी डैम हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये... Jabalpur Bargi Dam Tragedy: बरगी डैम में 'मौत वाला क्रूज'! हादसे की इन तस्वीरों में देखें 9 मौतों की... Ujjain Miracle: महाकाल में भस्म आरती के बीच शिप्रा नदी से प्रकट हुए 'महादेव'; शिवलिंग रूप के दर्शन क... MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD... मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क...

पंजाब के वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, सुबह 7 से रात 8 बजे तक…

नवांशहर: शहर के अति व्यस्त चंडीगढ़ चौक तथा आंबेडकर चौक में ट्रैफिक को नियंत्रित करने तथा उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों खिलाफ नुकेल कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहते है परन्तु बावजूद इसके ओवर लोड वाहनों तथा विशेष तौर पर ट्रालियां जो संभावित हादसों का कारण बन रही है के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न हो पाना ट्रैफिक पुलिस पर सवाल खड़े करता है।

लोगों का कहना है कि सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है ऐसे में धुंध के मौसम में ओवर लोडिड तथा बिना रिफ्लैक्टर ट्रालियां तथा ओवरलोड वाहन सड़क हादसों को जन्म दे सकते है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से सुबह के समय स्कूल वाहनों की आमद तथा ओवर लोडिड वाहनों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए सुबह 7 से रात 8 बजे तक ओवर लोडिड भारी वाहनों की एंट्री को शहर में बंद कर रखा है परन्तु बावजूद दिन के समय में ओवरलोडिड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नही हो पाती है।

राजनीतिक दबाव बन रहा ओवरलोडिड वाहनों की एंट्री को बंद करने में बाधा
जब इस संबंध में शहर में काम कर रही रोड सेफ्टी अवेयरनैस सोसायटी के पदाधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा उनकी सोसायटी की ओर से पुलिस के एक उच्च अधिकारी से जिला प्रशासन की ओर दिन के समय में हैवी तथा ओवर लोडिड वाहनों की शहर में एंट्री के आदेशों को सख्ती से लागू करने का मुद्दा उठाया तो पुलिस प्रशासन की ओर से संतोषजनक जवाब नही मिल पाया। उन्होंने शंका जताई कि शहर से गुजरने वाले हैवी वाहन चालकों के मालिकों के उच्च स्तर लिंक होने के चलते ही इसे संभवत: सख्ती से लागू नही किया जा रहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हर महीने प्रशासनिक तौर पर आयोजित होने वाली सड़क सुरक्षा की मीटिंग में उनके प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किए जाए ताकि शहर के ट्रैफिक मुद्दों को वह प्रशासन के ध्यान में ला सके जिससे संभावित सड़क हादसों को रोकने के साथ साथ संभावित नष्ट होने वाली मानवीय जिंदगियों बचाया जा सके।