Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD... मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क... Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में 'नमो यमुना' क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, ... Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़क... Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े... Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक ... Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनत... Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और...

गोल्ड खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज़! नवंबर के पहले दिन सस्ता हुआ 10 ग्राम सोना, यहाँ देखें सभी शहरों के नए रेट

नवंबर महीने की शुरुआत सोने के कारोबार के लिए थोड़ी सुस्त रही. 1 नवंबर को भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. दिवाली के बाद से लगातार उतार-चढ़ाव के बीच यह पहली बार है जब कीमतों में स्पष्ट कमी देखी गई. 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सभी श्रेणियों में दाम गिरे हैं. वहीं, चांदी ने इस दिन बढ़त दर्ज की, जिससे निवेशकों के लिए मिश्रित संकेत मिले.

24 कैरेट सोना

24 कैरेट सोना, जिसे सबसे शुद्ध माना जाता है, की कीमतों में गिरावट देखी गई. देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव लगभग 280 रुपये घटकर ₹1,23,000 पर आ गया, जबकि 100 ग्राम सोने की कीमत करीब ₹2,800 गिरकर ₹12,30,000 रह गई. छोटे वजन वाले विकल्पों में भी गिरावट दिखी. 8 ग्राम सोना ₹224 घटकर ₹98,400 और 1 ग्राम सोना ₹28 घटकर ₹12,300 पर पहुंच गया.

22 कैरेट सोना

22 कैरेट सोना, जो ज्यादातर गहनों में इस्तेमाल होता है, उसकी कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. 10 ग्राम सोना अब ₹1,12,750 में बिक रहा है, जो पहले से ₹250 कम है. 100 ग्राम का भाव ₹2,500 घटकर ₹11,27,500 रहा. इसी तरह 8 ग्राम सोना ₹200 घटकर ₹90,200 और 1 ग्राम सोना ₹25 घटकर ₹11,275 पर पहुंच गया.

18 कैरेट सोना

18 कैरेट सोना, जो हल्के और डिजाइनर गहनों में प्रयोग किया जाता है, उसके दामों में भी कमी आई. 10 ग्राम सोना ₹92,250 पर आ गया, जो ₹210 कम है, जबकि 100 ग्राम सोना ₹9,22,500 पर पहुंचा. 8 ग्राम और 1 ग्राम सोने की कीमत क्रमशः ₹73,800 और ₹9,225 रही.

चांदी में उछाल- सोने के उलट रुझान

जहां सोने में गिरावट आई, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. 1 किलो चांदी ₹1,000 बढ़कर ₹1,52,000 तक पहुंच गई. छोटे यूनिट्स में भी बढ़त दिखी. 100 ग्राम चांदी ₹15,200, 10 ग्राम ₹1,520, 8 ग्राम ₹1,216 और 1 ग्राम ₹152 तक पहुंच गया.

MCX पर सोना-चांदी की स्थिति

31 अक्टूबर को बाजार बंद होने पर, दिसंबर डिलीवरी वाले एमसीएक्स सोने के कॉन्ट्रैक्ट में ₹224 (0.18%) की गिरावट आई और यह ₹1,21,284 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं MCX चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में ₹112 (0.08%) की बढ़त दर्ज की गई, जो ₹1,48,399 प्रति किलो पर बंद हुआ.