Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... बिना आंदोलन के भी यह काम हो सकता था मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर बलात्कार के दोषी राम रहिम को 21 दिनों का फर्लो ऑनलाइन धतूरा बेच रहे कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई प्याज और चीनी के दाम सरकार पर अतिरिक्त बोझ

देवास में सनसनीखेज वारदात: 11वीं की छात्रा रेलवे ट्रैक पर घायल, बोली- युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किया हमला

देवास। शहर के मुखर्जीनगर में रहने वाली कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा शनिवार को देवास-इंदौर रेलवे ट्रैक पर चाणक्यपुरी रेलवे क्रासिंग के पास घायल अवस्था में मिली। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। छात्रा के हाथ में गंभीर चोट है।

उसने कुछ युवकों द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाने और फिर उसे कुछ याद नहीं रहने की बात कही है, हालांकि पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि नहीं की है, मामले में प्रेम प्रसंग व अन्य बिंदु पर जांच की जा रही है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय छात्रा आज स्कूल नहीं गई थी।

उसने बताया वो घर पर थी, कचरा वाहन में कचरा डालने के दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे कुछ युवक आए थे और उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया, इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है कि क्या हुआ।

बाद में उसे रेलवे ट्रैक पर होश आया। घटना की सूचना पुलिस से मिलने के बाद स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल इंदौर रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार करने वाले डाक्टर के अनुसार छात्रा की हालत खतरे से बाहर है।

प्रारंभिक जांच में नशीला पदार्थ सुंघाने, अपहरण जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं, मामले में जांच की जा रही है। – हितेश पाटिल, टीआई सिविल लाइन थाना।