Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सिलेंडर की लाइन में खड़े पूर्व सरपंच की मौत, प्रकाश आंबेडकर ने उठाया सवाल Himachal Pradesh Politics: कांग्रेस ने घोषित की नई कार्यकारिणी, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्षों को मिली... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी पति की मौत की सुपारी, 3 बार पहले भी हो चुकी थी फरार Dehradun News: पुलिस हवालात में जवान ने कंबल से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक': दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान! Ranchi Crime News: रामनवमी पर गुमला गए परिवार के घर 15 लाख की चोरी Balaghat Car Accident: बालाघाट में कार बनी आग का गोला, ससुर-बहू और पोते की जिंदा जलकर मौत Samastipur News: रामनवमी मेले में आर्मी जवान पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: कर्ज से परेशान शख्स का खूनी खेल, मां-बहन और भांजे का गला रेता Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, ड्राइवर और खलासी की मौत

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने किया ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा’ का शुभारंभ, राज्य में बढ़ेगा टूरिज्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल में पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया है. इंट्रा स्टेट कनेक्टिविटी स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश है. सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 70 वें स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम ने कहा कि यह 70 साल की यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत् विकास का सुखद पल रहा. यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत, उनके जज्बे, जनभागीदारी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी एवं हम सभी की आस्था और निष्ठा की याद दिलाता है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि आइए, हम सब एकजुट होकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.

हेलीकॉप्टर सर्विस पर्यटकों के लिए

राज्य के स्थापना दिवस, यानी 1 नवंबर को पीएम श्री पर्यटन हेली सेवा के अंतर्गत एक हेलीकॉप्टर मध्य प्रदेश की राजधानी से उज्जैन के लिए रवाना होगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सरकारी आवास स्थित समता भवन में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा था कि इस महीने से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए नियमित हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

कहां-कहां मिलेगी ये हेलीकॉप्टर सेवा?

इस सेवा की विशेषता यह है कि मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के माध्यम से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को ठहरने और स्थानीय परिवहन की सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि यह हेलीकॉप्टर सेवा राज्य के तीन अलग-अलग क्षेत्रों के लिए शुरू की जाएगी. पहले क्षेत्र में भोपाल, उज्जैन, इंदौर, मांडव और ओंकारेश्वर शामिल हैं. दूसरे क्षेत्र में पचमढ़ी, छिंदवाड़ा के तामिया और खजुराहो शामिल हैं, जबकि तीसरे क्षेत्र में जबलपुर, कान्हा, पेंच और पन्ना राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं.