Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नाल... UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के ... दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर... Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा... Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड... Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने 'धामी मॉडल' प... Mosquito Coil Danger: रात भर जलती रही मच्छर भगाने वाली कॉइल, सुबह कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश; आप भ... General MM Naravane: 'चीन से पूछ लीजिए...', विपक्ष के सवालों पर जनरल नरवणे का पलटवार; अपनी विवादित क... भोंदू बाबा से कम नहीं 'दीक्षित बाबा'! ठगी के पैसों से गोवा के कसीनो में उड़ाता था लाखों, रोंगटे खड़े क... Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का नया फॉर्मूला तैयार, कैबिनेट में नहीं होंगे ...

संजय सिंह ने BJP को घेरा: ‘छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भाजपाई!

बिहार के चुनावी माहौल में आम आदमी पार्टी ने भी प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. पटना पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा और जेडीयू सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को झूठी पार्टियों के झूठ से सावधान रहना होगा. संजय सिंह ने निशाना साधा कि भाजपा और जेडीयू की जोड़ी ने बीस सालों से बिहार को केवल ठगा है.

उन्होंने कहा कि BJP-JDU सरकार ने गरीबों से लेकर नौजवानों तक को सिर्फ वादे दिए. किया कुछ नहीं. छठी मैया ने खुद भाजपा का झूठ उजागर कर दिया है. दिल्ली में यमुना के किनारे नकली घाट बनाकर यूपी-बिहार के लोगों की आस्था से मज़ाक उड़ाया गया. जो लोग छठ जैसे पवित्र पर्व पर भी नाटक करते हैं, उनसे जनता अब सवाल पूछेगी.

पलायन का जिम्मेदार कौन है?

आप सांसद ने कहा कि भाजपा नेता बिहार के लोगों को पलायन करने वाला बताते हैं, लेकिन पिछले बीस साल से बिहार में उनकी ही सरकार है. अगर बिहार पीछे रह गया, रोजगार नहीं मिला, तो फिर जिम्मेदार कौन है? संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने यूपी-बिहार के लोगों की झुग्गियां तोड़ीं, दुकानें गिराईं, और अब वही लोग बिहार में वोट मांगने आ रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी संजय सिंह ने जमकर वार किया. उन्होंने कहा कि जो अपने ही कार्यकर्ताओं को नहीं पहचानते, जो मंच पर महिला आयोजक के सिर पर गमला रख देते हैं, वो बिहार की जनता को क्या पहचानेंगे? संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की सरकार ने दस सालों में ईमानदारी से काम किया है, यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों की सेवा की है. अब वही भावना लेकर आम आदमी पार्टी बिहार में आई है. हम जनता के मुद्दों पर लड़ने आए हैं, भाजपा-जेडीयू की तरह झूठे वादे करने नहीं.

जनता ईमारदार नेता चुनें

उन्होंने कहा कि जहां-जहां आम आदमी पार्टी पहुंची है, वहां जनता ने ईमानदारी को वोट दिया है. गुजरात में हमारे विधायक जनता की आवाज़ बने हैं, अब बिहार में भी जनता बदलाव करेगी.

यूपी सीएम पर निशाना साधते हुए संजय सिंह बोले, सीएम योगी का बुलडोज़र अब मंदिरों पर चल रहा है, काशी, अयोध्या, मिर्जापुर में देख लीजिए. भाजपा अब नफरत की फैक्ट्री बन चुकी है, जो मुसलमानों, दलितों और गरीबों के खिलाफ काम करती है. अंत में संजय सिंह ने कहा, बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है. आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति की आवाज़ है, जो सड़क से लेकर संसद तक जनता की लड़ाई लड़ेगी.