Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में मेडिकल स्टोर पर बड़ा छापा: 49 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ संचालक पवन गिरफ्तार लुधियाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM का शटर तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास: मशीन में की भारी तोड़फोड़, 2 न... पंजाब में थमी मॉनसून की रफ्तार: 9 जिलों में हल्की बारिश के आसार, फिरोजपुर में पारा 37°C पार; जानें म... पंजाब में BJP-SAD गठबंधन की चर्चाओं पर ब्रेक: कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने ... लुधियाना नगर निगम FNCC चुनाव में बड़ा बदलाव: हाथ खड़े करवाकर नहीं होगा मतदान, आज सिर्फ नामांकन; विधा... जालंधर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थरों से कुचलकर हत्या: मकसूदां पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को दबोचा... अमृतसर व जालंधर से चलने वाली 14 प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव; ढंडारी कलां स्टेशन पर 31 दिसंबर तक ... लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉ... फतेहाबाद के झलनिया में होली की पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय महेंद्र की निर्मम हत्या बारिश से बेहाल गुरुग्राम: जलभराव के स्थायी समाधान के लिए MCG और IIT गांधीनगर की बैठक, 4 प्रमुख इलाको...

किन्नर विवाद के बाद नया भूचाल: राजा हाशमी और भाई समीर पर अब दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का गंभीर केस दर्ज, जाँच के दायरे में बड़ा रैकेट

किन्नर ब्लैकमेलिंग मामले में पहले से जेल में बंद मुख्य आरोपी राजा हाशमी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब उसके खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया गया है. हिरानगर थाना पुलिस ने राजा हाशमी और उसके भाई समीर हाशमी पर दुष्कर्म और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

आरोप है कि दोनों भाइयों ने एक युवती को पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर जबरन दुष्कर्म किया और शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती ने शिकायत में बताया कि राजा और समीर हाशमी ने पहले दोस्ती की और फिर उसे विश्वास में लेकर अपने घर बुलाया. वहां दोनों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया.

जब युवती ने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद आरोपी शादी के नाम पर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगे. डर और धमकी से परेशान होकर युवती ने पूरे मामले की शिकायत हिरानगर थाने में दर्ज कराई.

पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि राजा हाशमी पहले से ही किन्नर ब्लैकमेलिंग प्रकरण में जेल में बंद है, जबकि उसके भाई समीर की भी इसी मामले में भूमिका सामने आई है. अब पुलिस जेल में बंद दोनों आरोपियों की औपचारिक गिरफ्तारी करेगी और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच समानांतर रूप से की जा रही है और अन्य संभावित पीड़ितों के सामने आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. प्रशासन ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.