Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

IND vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा सिरदर्द है ये भारतीय गेंदबाज, बुमराह से भी खतरनाक है इसका रिकॉर्ड

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में 29 अक्टूबर को शुरू होगा. भारतीय समय के मुताबिक ये मैच दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा. इस सीरीज के आगाज से पहले आइए आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया पर कौन सा भारतीय गेंदबाज काल बनकर बरसता है. ये खिलाड़ी कंगारुओं को बुमराह से भी ज्यादा चोट पहुंचा चुका है.

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अक्षर पटेल हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में 9 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं. उनका इकॉनमी रेट महज 6.30 रन प्रति ओवर है.जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की बात करें तो ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 17 टी20 विकेट चटका चुका है. हालांकि उनका इकॉनमी रेट 8 रन प्रति ओवर है.

मौजूदा टीम में कुलदीप यादव ने भी टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट झटके हैं. इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 6.33 रन प्रति ओवर दिए हैं. साफ है कुलदीप के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी धीमी साबित होती है.

बता दें ऑस्ट्रेलिया अपने घर पर कभी भारत को टी20 सीरीज नहीं हरा पाया है. दोनों टीमों के बीच अबतक ऑस्ट्रेलिया में चार टी20 सीरीज हुई हैं. दो में भारत जीता और 2 ड्रॉ रहीं.