Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Kisan 22nd Installment: इस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! लेकिन इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2... Valentine's Day Scam: वैलेंटाइन डे पर प्यार के नाम पर 'लूट'! इन 3 ऑनलाइन स्कैम से रहें सावधान, खाली ... Mahabharata Mystery: शकुनि नहीं, बल्कि ये पात्र था महाभारत का असली खलनायक! भगवान कृष्ण ने भी किया था... Glowing Skin Tips: चेहरे पर आएगा कुदरती नूर! ये 5 चीजें अपनाएं, बिना मेकअप भी फोटो में दिखेंगी कमाल Sunetra Pawar Cabinet Meeting: सुनेत्रा पवार की पहली कैबिनेट बैठक, अजित दादा के 3 बड़े सपनों को दी म... Raja Bhaiya Shastra Puja: मां शारदा के गर्भगृह में राजा भैया ने की शस्त्र पूजा; मैहर से वीडियो वायरल... Manipur Violence: मणिपुर के उखरुल में फिर भड़की हिंसा, 50 से ज्यादा घर फूंके; पूरे जिले में 5 दिन के... Ajit Pawar News: प्लेन क्रैश के दिन जहां प्रचार करने वाले थे अजित पवार, वहां NCP की 'बंपर' जीत; पुणे... Congress vs Om Birla: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव, लेकिन राहुल गांधी ने न... Parliament Ruckus: PM मोदी की सीट के पास विपक्ष का हंगामा, किरेन रिजिजू का दावा- 'बड़ा सीन होने से ह...

ई-अटेंडेंस पर टकराव! ‘पर्सनल फोन पर नहीं लगेगी हाजिरी’, प्रिंसिपल के नोटिस पर टीचर के जवाब से मचा बवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों से शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर लगाम लगाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी लगाना अनिवार्य किया है। यहां ई-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। अब इन नोटिस का जवाब भी सामने आने लगा है। इस बीच, एक शिक्षिका के जवाब ने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

जबलपुर जिले के शासकीय उमावि महराजपुर की उच्चतर माध्यमिक शिक्षक ज्योति पांडेय ने ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर प्राचार्य के कारण बताओ नोटिस के जवाब में लिखा कि विभाग ने उन्हें मोबाइल नहीं दिया है। जो मोबाइल वो रखती हैं, वह उनके द्वारा खरीदा गया है। उसमें उनकी फोटो सहित तमाम डाटा उनका है और वे किसी भी तरह से अपनी फोटो, लोकेशन या अन्य जानकारी किसी एप को शेयर नहीं कर सकती हैं, क्योंकि इससे उनकी निजता का खतरा होता है।

डेढ़ हजार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

उन्होंने यह भी लिखा कि यह निजी फोन हमेशा उनके पास नहीं होता है। उनकी बेटी को अध्ययन के लिए घर छोड़ना होता है। प्रदेश के करीब डेढ़ हजार शिक्षकों व प्राचार्यों को ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। सात दिन के अंदर जवाब मांगा गया था, लेकिन तभी 18 से 23 अक्टूबर तक स्कूलों में दीपावली अवकाश लग गया। इस कारण कई शिक्षकों व प्राचार्यों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

शिक्षक बोले- आ रहे साइबर ठगों के कॉल

वहीं, राजधानी भोपाल के 50 से अधिक शिक्षकों ने विभाग को ज्ञापन दिया कि ‘हमारे शिक्षक’ एप से उपस्थिति लगाने से उनका डाटा लीक हो रहा है। एक ही मोबाइल नंबर से सभी शिक्षकों को फ्रॉड कॉल आ रहे हैं और साइबर ठग 25-25 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

इसके जवाब में विभाग का कहना है कि इसकी शिकायत शिक्षक साइबर सेल में करें। बहरहाल, लोक शिक्षण संचालनालय, संयुक्त संचालक अरविंद चौरगड़े ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शासन ने जो आदेश दिए हैं, उनका पालन हर हाल में होना चाहिए।