Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ratlam Dam Accident: रतलाम में पिकनिक मनाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, सिस्टम की लापरवाही आई साम... Bhopal News: निगम कमिश्नर के एक मैसेज से हड़कंप, वियतनाम से जुड़ा है ये हैरान करने वाला मामला Ujjain Mahakal: माथे पर तिलक और गले में माला, महाकाल मंदिर में पहचान छिपाकर घूम रहा था मुस्लिम युवक,... Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ...

“न्यूयॉर्क-मुंबई तक असर! गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी/गिरावट, निवेशकों में क्यों है डर का माहौल?

दुनियाभर के बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. न्यूयॉर्क, लंदन, यूरोप से लेकर मुंबई तक दोनों ही कीमती मेटल्स की प्राइस में गिरावट आई है. ताज्जुब की बात तो ये है कि बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतें अपने पीक पर थी. उसके बाद से तमाम बाजारों में सोना और चांदी काफी सस्ता हुआ है. यही सिलसिला शुक्रवार को भी देखने को मिल रहा है. देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 650 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 2000 रुपए से ज्यादा की कमी आ चुकी है.

जानकारों की मानें तो टैरिफ टेंशन में कमी देखने को मिल रही है. जहां भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर पॉजिटिव माहौल बना हुआ है. वहीं दूसरी ओर अमेरिका और चीन के बीच भी बातचीत का माहौल बन रहा है. इसके ​अलावा जियो पॉलिटिकल टेंशन में भी कमी आई है. जिसका असर कीमतों में साफ देखा जा रहा है. वहीं सेफ हैवन और फेस्टिव डिमांड की कमी के कारण भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि देश और विदेशी के विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतेंं कितनी हो गई हैं.

सोने की कीमतों में आई गिरावट

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार सोने की कीमत 641 रुपए की गिरावट के साथ 1,23,463 रुपए पर आ गई थी, जो ​दिन का लोअर लेवल है. वहीं सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सोना 378 रुपए की गिरावट के साथ 1,23,726 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ कारोबार कर रहा है. वैसे सुबह सोना 1,23,587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुई थी. वहीं एक दिन पहले सोना 1,24,104 रुपए पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमतों में भी तबाही

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में भी बड़ी तबाही देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमतों में कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमत 2,012 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली और कीमत 1,46,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. वैसे आज चांदी 1,46,501 रुपए पर ओपन हुई थी और एक दिन पहले चांदी की कीमत 1,48,512 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. वैसे चांदी सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर 1,400 रुपए की गिरावट के साथ 1,47,112 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है.

विदेशी बाजार में भी धड़ाम हुए सोने और चांदी के दाम

  1. न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में गोल्ड फ्यूचर 16.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,129.10 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.
  2. वहीं न्यूयॉर्क में गोल्ड स्पॉट की कीमतें 10.22 डॉलर की गिरावट के साथ 4,116.06 डॉलर प्रति ओंस पर देखने को मिल रही हैं.
  3. यूरोपीय बाजार में गोल्ड स्पॉट के दाम में करीब 7 यूरो की गिरावट है और कीमतें 3,544.94 यूरो प्रति ओंस पर देखने को मिल रही हैं.
  4. ब्रिटिश मार्केट में गोल्ड स्पॉट के दाम में करीब 8 पाउंड की गिरावट देखने को मिल रही हैं और दाम 3,088.63 पाउंड प्रति ओंस पर पर आ गए हैं.
  5. न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में सिल्वर फ्यूचर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 48.27 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.
  6. वहीं न्यूयॉर्क में सिल्वर स्पॉट की कीमतें करीब 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 48.63 डॉलर प्रति ओंस पर देखने को मिल रही हैं.
  7. यूरोपीय बाजार में सिल्वर स्पॉट के दाम में 0.45 फीसदी गिरावट है और कीमतें 41.89 यूरो प्रति ओंस पर देखने को मिल रही हैं.
  8. ब्रिटिश मार्केट में सिल्वर स्पॉट के दाम में 0.57 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही हैं और दाम 36.50 पाउंड प्रति ओंस पर पर आ गए हैं.