Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेलंगाना से खदेड़े गए, बस्तर में 'राज' किया! आखिर कैसे छत्तीसगढ़ का ये जिला बन गया माओवादियों का हेड... IAS Ravi Mittal PMO Appointment: छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल बनाए गए PMO में डिप्टी सेक्रेटरी; ... Septic Tank Death News: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरों ने गंवाई जान, मुख्यमंत्री ने जताया द... Chhattisgarh Assembly Today: धर्म स्वतंत्रता विधेयक समेत कई अहम बिल पेश, विपक्ष ने घेराबंदी की तैयार... Maa Manka Dai Temple: चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़, माँ मनका दाई पूरी करती हैं हर झ... Chhattisgarh Assembly: वीरता पदकों पर मिलने वाली राशि पर छिड़ी बहस, विधायक रामकुमार टोप्पो ने मांगा ... Freedom of Religion Bill 2026: विधानसभा में पास हुआ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक? विपक्ष के हंगामे और वॉक... Assembly Ruckus on SIR: विधानसभा में संग्राम! 19 लाख लोगों के लापता होने के आरोप से मचा हड़कंप, विपक... Balod Crime News: बालोद में युवती का शव मिलने से मची अफरा-तफरी, हत्या की आशंका; पुलिस और फोरेंसिक टी... Durg Gas Cylinder Raid: दुर्ग में अवैध गैस भंडारण पर बड़ा एक्शन, 599 सिलेंडर सीज; खाद्य विभाग ने मार...

रात को पेड़ पर सो रहे हैं मजबूरी में

बाघ और भेड़ियों के आतंक से परेशान हैं यूपी के इलाके

  • बाघ ने एक युवक की जान ली है

  • भेड़िए ने दो बच्चों को मार डाला

  • वन विभाग की टीम  इलाके में तैनात

राष्ट्रीय खबर

लखनऊः उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव और उसके आसपास बाघ का खौफ छाया हुआ है। पिछले 28 दिनों में, इस बाघ ने न केवल एक युवक की जान ली है, बल्कि पांच पालतू पड़वों को भी अपना शिकार बना चुका है।

वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन चालाक बाघ ने फिर से विभाग को चकमा दे दिया। हाल ही में, पिंजरे के पास बंधे एक पड़वे को बाघ ने मार डाला, जबकि वह पिंजरे से दूर रहा। यह पूरी घटना पास में लगे ट्रैप कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। लगातार हो रहे हमलों और बाघ की सक्रियता से स्थानीय ग्रामीण दहशत में हैं और शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। जिला वन अधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघ की गतिविधि कैंप कार्यालय के आसपास ट्रैक की गई है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

दूसरी तरफ बहराइच जिले में भी स्थिति कम भयावह नहीं है। पिछले 10 दिनों में, भेड़ियों के हमले में दो बच्चों की मौत हो चुकी है और 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वन विभाग की 11 टीमें और पश्चिम बंगाल व भोपाल से बुलाई गई विशेष टीमें भी इन आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने में नाकाम रही हैं।

फखरपुर ब्लॉक के मंझारा तौकली इलाके में भेड़ियों का आतंक इस कदर फैल चुका है कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए पेड़ों पर मचान बनाकर या ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रात बिताने को मजबूर हैं। बारिश और अंधेरी रातों में भी वे इसी तरह अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों को डर है कि कहीं गन्ने के घने खेतों से निकलकर भेड़िया उनके परिवार को अपना शिकार न बना ले।

ग्रामीणों का कहना है कि जहां हर साल बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा उन्हें परेशान करती थी, वहीं इस साल जंगली जानवरों से परिवार को बचाना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग इन हमलों को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली है।