Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज... Saudi Arabia News: 120 दिन बाद सऊदी से भारत आया शव, परिजनों ने क्यों कर दिया मना? अमेठी-प्रतापगढ़ हाइवे पर दर्दनाक हादसा: कार पर गिरा पेट्रोल पंप का बोर्ड, सपा नेता की मौत 'पत्नी बनाओ या जान दे दूंगी', मुरादाबाद में BJP नेता के घर पहुंची महिला का हंगामा Amravati Theft News: अमरावती के 'सुपरचोर'! जजों की कॉलोनी में सेंधमारी कर 5 घरों को लूटा Shashi Tharoor on Priyanka Chopra: पीसी के मुरीद हुए सांसद थरूर, जानें वजह Iran Taliban Conflict: ईरान विवाद पर तालिबान ने अमेरिका को दिखाए तेवर, जानें पाकिस्तान का क्या है स्... Gold Silver Price: मजबूत डॉलर और यूएस जॉब डेटा से थमी सोने-चांदी की रफ्तार, जानें कब तक जारी रहेगी म... Sanjeev Kapoor Cooking Tips: समोसे-पकौड़े नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल, शेफ संजीव कपूर की 7 ट्रिक्स से कर... West Bengal News: ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अफसर सस्पेंड, जानें क्या है SIR कनेक्शन

आतंकवादी आने की सूचना पर मुंबई में अतिरिक्त सतर्कता जारी

34 वाहनों में मानव बम होने की चेतावनी मिली

  • चौदह आतंकवादियों के आने की सूचना

  • लश्कर ए जिहादी संगठन का नाम लिया

  • चार सौ किलो आरडीएक्स भी लाया गया

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पूरे मुंबई में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस संदेश में दावा किया गया है कि कई आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, संदेश में कहा गया है कि शहर के 34 वाहनों में मानव बम लगाए गए हैं और चेतावनी दी गई है कि ये विस्फोट पूरी मुंबई को हिला देंगे। अधिकारी ने बताया कि गणेश उत्सव के दसवें दिन, अनंत चतुर्थी के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के बीच, गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक धमकी भरा संदेश मिला। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने धमकी की जाँच शुरू कर दी है और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और अन्य एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।

धमकी देने वाले संगठन ने खुद को लश्कर-ए-जिहादी बताया और दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी में यह भी कहा गया है कि हमलों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। .ह चेतावनी तब आयी है जब मुंबई इस शनिवार को दस दिवसीय गणेश उत्सव के भव्य समापन समारोह की तैयारी कर रहा है, और पुलिस ने शहर की सड़कों पर उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी उत्सव के दौरान सामने आए एक संदिग्ध संदेश के स्रोत की भी जाँच कर रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। साथ ही, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं।