Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... बिना आंदोलन के भी यह काम हो सकता था मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर बलात्कार के दोषी राम रहिम को 21 दिनों का फर्लो ऑनलाइन धतूरा बेच रहे कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई प्याज और चीनी के दाम सरकार पर अतिरिक्त बोझ

संसद के दोनों सदनों में हंगामा और स्थगन

राहुल गांधी के चुनाव चोरी बम विस्फोट से घायल भाजपा

  • दरवाजे पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

  • बिहार एसआईआर रद्द करने की मांग

  • दोनों सदनों की एक जैसी हालत रही

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः बिहार चुनाव पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित किया गया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और इंडिया ब्लॉक के अन्य सांसदों ने संसद के मानसून सत्र के दौरान बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) के नेता बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ संसद परिसर के अंदर मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री शुक्रवार को लोकसभा में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 पेश करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले पेश आयकर विधेयक, 2025 को वापस ले लिया है, जिस पर प्रवर समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। दोपहर 3 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही, अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने सीतारमण से विधेयक वापस लेने की अनुमति मांगी। इसके बाद उन्होंने विधेयक वापस ले लिया।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रेसकांफ्रेंस कर वोट चोरी का सबूत पेश कर देने के बाद अब विपक्ष अत्यंत आक्रामक मुद्रा मे हैं जबकि सत्ता पक्ष अपने दोनों बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी की वजह से आगे बढ़कर कुछ कर नहीं पा रहे हैं।

आम तौर पर सदन में सत्ता पक्ष को राहत देने वाले अध्यक्ष ओम बिड़ला भी आज सहमे सहमे नजर आये जब विपक्ष ने इस वोट चोरी के मुद्दे पर कार्यस्थगन का प्रस्ताव पेश कर दिया। बिहार में मतदाता सूची के चल रहे पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी दलों के हंगामे के बीच शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दल निजी विधेयकों पर चर्चा के समय समय बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को यह नहीं कहना चाहिए कि सरकार ने सहयोग नहीं किया, क्योंकि सरकार शुरू से ही कहती रही है कि वह नियमों के तहत सभी मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है।

विपक्षी सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का हवाला देते हुए सदन में सर वापस लो, सर पर चर्चा करो जैसे नारे लगाए।

दरअसल राहुल गांधी के आरोपों के बाद कई मीडिया संस्थानों ने भी इन आरोपों की जांच अपने तरीके से कर ली है। इसमें पाया गया है कि राहुल गांधी ने एक घर में अस्सी लोग, एक व्यक्ति के चार जगह नाम जैसे जो आरोप लगाये हैं, वे पूरी तरह सही है। इसी वजह से फिलहाल इस चुनाव चोरी बम की काट नहीं मिलने तक सत्ता पक्ष बैकफुट पर नजर आ रहा है।