Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क... Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज... प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्र... वैज्ञानिकों ने खोजी इंसानी दिमाग के भीतर एक छिपी हुई ड्रेनेज पाइपलाइन

हजारीबाग के बाद अब राजधानी रांची के करीब बाघ की हुंकार

बुंडू के राइसा जंगल में मौजूद है यह बाघ

  • हजारीबाग के बाद अब रांची का नंबर

  • ग्रामीणों से पहले ही सुनी उसकी दहाड़

  • एक मवेशी के भी मारे जाने से हुई पुष्टि

राष्ट्रीय खबर

रांचीः राजधानी रांची के करीबी जंगल में भी रॉयल बंगाल टाईगर की मौजूदगी की चर्चा तेज हो गयी है। रांची टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब स्थित राइसा जंगल में इस बाघ के होने की जानकारी मिली है। स्थानीय लोगों ने इसकी गर्जना सुनी है तथा जंगल में एक मवेशी का शव पाये जाने के बाद इस बारे में सावधानी बरती जा रही है।

याद दिला दें कि इससे पहले हजारीबाग के जंगल में भी अचानक एक बाघ से आने से सनसनी फैल गयी थी। दरअसल हजारीबाग के इलाके में करीब तीन दशक के बाद बाघ के अचानक आने की वजह से वन विभाग ने सावधानी बरती थी। कई दिनों तक आम जनता से इस जानकारी को गुप्त रखने के साथ साथ उस इलाके में आम लोगों के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया था। बाद में वन विभाग की गश्ती टीम ने ही उस बाघ का वीडियो वायरल किया था।

राइसा जंगल के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इस घने जंगल में भी आस पास के लोगों को जाने से रोका गया है। वन विभाग के अधिकारी भी वहां आये थे तथा मारे गये मवेशी के साथ साथ आस पास के इलाकों का निरीक्षण कर लेने के बाद फैसला लिया है। स्थानीय लोगों को इस जंगल में जाने से रोकने के लिए पर्याप्त प्रबंध किये गये हैं।

दूसरी तरफ वन विभाग के सतर्क होने के पहले से ही जंगल से बाघ की दहाड़ सुनकर लोग सतर्क हो गये थे। वैसे अब तक किसी ने इस बाघ को खुली आंखों से  देखने का दावा नहीं किया है। फिर भी पंजे के निशान से इस बात की पुष्टि हुई है कि इस जंगल में एक बाघ मौजूद है। अब विभागीय अधिकारी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस बाघ की आमद कहां से हुई है।

इस बाघ पर रेडियो कॉलर लगा है अथवा नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं दी गयी है। हजारीबाग के बाघ के बारे में बहुत जल्द ही पता चल गया था कि वह मध्यप्रदेश के एक अभयारण्य से निकला हुआ बाघ है। उसके बाद उड़ीसा के जंगल से निकली बाघिन जीनत भी झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल के दो जिलों में पहुंच गयी थी। उसे काफी मशक्कत के बाद बेहोश कर वापस उड़ीसा पहुंचा दिया गया है। जिसके बाद वहां उड़ीसा के ही इलाके से एक और बाघ के आने की जानकारी सार्वजनिक हुई थी। इसके बीच के कालखंड में दलमा इलाके में भी बाघ होने की जानकारी लोगों ने दी थी। लिहाजा अब राइसा जंगल का बाघ कौन है और कहां से आया है, इस पर अभी सवालिया निशान बने हुए हैं।