Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज... Saudi Arabia News: 120 दिन बाद सऊदी से भारत आया शव, परिजनों ने क्यों कर दिया मना? अमेठी-प्रतापगढ़ हाइवे पर दर्दनाक हादसा: कार पर गिरा पेट्रोल पंप का बोर्ड, सपा नेता की मौत 'पत्नी बनाओ या जान दे दूंगी', मुरादाबाद में BJP नेता के घर पहुंची महिला का हंगामा Amravati Theft News: अमरावती के 'सुपरचोर'! जजों की कॉलोनी में सेंधमारी कर 5 घरों को लूटा Shashi Tharoor on Priyanka Chopra: पीसी के मुरीद हुए सांसद थरूर, जानें वजह Iran Taliban Conflict: ईरान विवाद पर तालिबान ने अमेरिका को दिखाए तेवर, जानें पाकिस्तान का क्या है स्... Gold Silver Price: मजबूत डॉलर और यूएस जॉब डेटा से थमी सोने-चांदी की रफ्तार, जानें कब तक जारी रहेगी म...

अदालत ने आईपीएस अंजनेयुलु को हिरासत में भेजा

फर्जी मुकदमा दर्ज कर अभिनेत्री को परेशान करने का मामला

  • बॉलीवुड अभिनेत्री को गिरफ्तार किया था

  • अदालत ने बचाव के तर्कों को खारिज किया

  • दो अन्य पुलिस अफसरों का भी नाम आया

राष्ट्रीय खबर

हैदराबादः आंध्र प्रदेश पुलिस खुफिया विभाग के पूर्व महानिदेशक पीएसआर अंजनेयुलु को बुधवार को यहां अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है पूर्व खुफिया महानिदेशक को बॉलीवुड अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने और तथ्यों की पुष्टि और उचित जांच के बिना उन्हें गिरफ्तार करने के सिलसिले में 22 अप्रैल को हैदराबाद में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक सेवा (आईपीएस ) अधिकारी अंजनेयलु को आज यहां तृतीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने दलीलें सुनने के बाद उन्हें 07 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इस बीच श्री अंजनेयुलु ने अदालत में तर्क दिया कि अभिनेत्री जेठवानी मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी पुलिस अधिकारी विशाल गुन्नी को सरकारी गवाह बनाया और उन्हें झूठा फंसाया है। हालांकि अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि अभिनेत्री जेठवानी के खिलाफ कुक्कला विद्यासागर द्वारा दर्ज की गई शिकायत की सत्यता की पुष्टि किए बिना पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और फरवरी 2024 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वह इस मामले में न्यायिक हिरासत में थीं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने अभिनेत्री पर मुंबई के एक उद्योगपति के खिलाफ दायर मामला वापस लेने का दबाव बनाया था। इस बीच राज्य सरकार ने झूठे मामले दर्ज करने और अभिनेत्री को परेशान करने के मामले में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिस अधिकारियों में अंजनेयुलु, विशाल गुन्नी, विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त कांथी राणा टाटा, पश्चिम क्षेत्र के पूर्व पुलिस आयुक्त के. हनुमंत राव और तत्कालीन क्षेत्रीय इंस्पेक्टर एम सत्यनारायण शामिल हैं।