Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

टीवी चैनल के कार्यक्रम में मारपीट की गयी

महाकुंभ में सबसे अधिक चर्चित हुए अभय सिंह का आरोप

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को नोएडा में एक निजी चैनल के स्टूडियो में एक न्यूज डिबेट के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस को दी गई शिकायत में आईआईटी बाबा ने दावा किया कि भगवा वस्त्र पहने कुछ लोगों ने न्यूजरूम में घुसकर उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें लाठियों से पीटा।

घटना के बाद उन्होंने सेक्टर 126 में पुलिस चौकी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एयरोस्पेस इंजीनियर से साधु बने सिंह ने पहली बार महाकुंभ की शुरुआत के दौरान लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आईआईटी-मुंबई से स्नातक करने से लेकर संन्यासी जीवन अपनाने तक के उनके सफर ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

हालांकि, उनके बेबाक बयान और भविष्यवाणियां ही उन्हें अक्सर चर्चा में बनाए रखती हैं। हाल ही में, भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बाद सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए थे। चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में भारत की हार के बारे में उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया।

हाई-प्रोफाइल मुकाबले से पहले, सिंह ने एक पॉडकास्ट में पूरे आत्मविश्वास के साथ घोषणा की थी कि भारत के जीतने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा था, इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली और सबको बोल दो कि जीत के दिखा दें। मैंने बोला नहीं जीतेगी इंडिया तो नहीं जीतेगी। हालांकि, भारत की शानदार जीत के बाद, उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर व्यापक ट्रोलिंग और मीम्स का विषय बन गई।

वैसे महाकुंभ के दौरान अचानक उनकी शैक्षणिक योग्यता सामने आने की वजह से वह चर्चा के केंद्र में आ गये थे। इस दौरान असंख्य लोगों ने उनसे मुलाकात की और टीवी चैनलों में भी उनके बारे में अनेक कार्यक्रम चलाये गये।