Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sanjay Barwasni Protest: सोनीपत में जिला पार्षद का प्रदर्शन; अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे... HTET 2025 Application Correction: हरियाणा TET परीक्षा आवेदन में सुधार का मौका; 25 जून तक करें त्रुटि... Namo Bharat Corridor Haryana: हरियाणा की नई मेट्रो और नमो भारत परियोजनाओं को मिली मंजूरी; 33,000 करो... Chandigarh Education Department News: शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; CCL प्रक्रिया हुई सरल... HBSE 10th Result Update: री-चेकिंग ने बदली किस्मत; हरियाणा बोर्ड की नई टॉपर बनी दिपांशी जैन, हासिल क... Hisar Toll Plaza Murder: हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर सनसनी; टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में मैनेजर की गाड... India's First Hydrogen Train: 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जींद-सो... Haryana Pension News: पेंशनधारकों के लिए चेतावनी; 30 दिनों में जन्म तिथि सत्यापित न कराई तो रुक जाएग... Ambala News: मानसून से पहले अंबाला कपड़ा मार्केट में नगर निगम का 'पीला पंजा'; अतिक्रमण हटाने का बड़ा ... राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का असर अब निकल रहा है

केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खुलेंगे

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग के कपाट खुलने पर पंडितों ने गणना की

  • 28 अप्रैल से डोली की यात्रा प्रारंभ होगी

  • मंदिर समितियों की प्रमुख की बैठक

  • गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ की यात्रा

राष्ट्रीय खबर

देहरादूनः विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिंलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष ग्रीष्मकालीन दर्शनार्थ आगामी दो मई को प्रात: सात बजे, बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि- विधान से खुलेंगे। इससे पूर्व, 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ जी की पूजा होगी। जबकि बाबा केदार की पंच मुखी डोली 28 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी।

बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ, विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडीप्रसाद भट्ट एवं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित पंचगाई समिति के पदाधिकारियों, तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में  धर्माचार्यों, वेदपाठियों द्वारा पंचाग गणना पश्चात विधि- विधान से श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निश्चित हुई।

इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन श्री ओंकारेश्वर मंदिर दर्शन को पहुंचे। भगवान भोलेनाथ के भजन, कीर्तन का आयोजन भी हुआ तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही, भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित हो गया।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली के श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित हो गया। जिसके अनुसार, 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना होगी। श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली 28 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

आगामी 29 अप्रैल को यहां से  रात्रि प्रवास को द्वितीय पड़ाव फाटा को प्रस्थान होगी। 30 अप्रैल फाटा से  रात्रि प्रवास के लिए तृतीय पड़ाव गौरादेवी मंदिर, गौरीकुंड पहुंचेगी। एक मई शाम को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी। जबकि दो मई, शुक्रवार को प्रात: सात बजे वृष लग्न में श्री केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को प्रात: छह बजे खुलेंगे तथा परंपरागत रूप से श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है।