Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिवारवाद के आरोपों में सर तक डूबी है कमेटी बंगाल के चुनाव का असर देश की राजनीति पर भी चार मई की मत गणना के लिए अतिरिक्त अफसर तैनात डिजिटल लर्निंग की दौड़ में पिछड़ गयी राजधानी रांची Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... सेना ने संदिग्ध विस्फोटक को किया निष्क्रिय नियमों को ताक पर रख दवा और उपकरणों की खरीद उच्च न्यायालय के नये निर्देश से पत्थर उद्योग पर संकट Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू...

केदारनाथ मंदिर के पास भारी हिमस्खलन, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को जानकारी मिली


  • बाबा केदार मंदिर को नुकसान नहीं

  • मंदिर के पास मौजूद थे श्रद्धालु

  • यहां से हिमस्खलन आम बात


राष्ट्रीय खबर

देहरादूनः रविवार को केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर भारी हिमस्खलन हुआ। ढलानों से नीचे हिमस्खलन को दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रुद्रप्रयाग की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विशाखा अशोक भदाने ने कहा, आज सुबह करीब 5 बजे केदारनाथ में गांधी सरोवर के ऊपर हिमस्खलन हुआ।

इसमें किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पहाड़ से काफी बर्फ गिर गई और पहाड़ से बर्फ की धूल उठने लगी। इससे केदारनाथ में हड़कंप मच गया। हिमस्खलन काफी देर तक जारी रहा। हालांकि, इस पहाड़ पर हिमस्खलन होना कोई असामान्य बात नहीं है।

देखें हिमस्खलन का वह वीडियो

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ के सेक्टर अधिकारी ने सूचना दी है कि रविवार सुबह गांधी सरोवर के ऊपर स्थित पहाड़ी पर हिमस्खलन हुआ है। हालांकि, इस हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस पर्वत पर समय-समय पर इस तरह के हिमस्खलन होते रहते हैं।

उन्होंने कहा, ऐसी घटनाएं तब होती हैं जब भारी बर्फबारी होती है। इनसे कोई नुकसान नहीं होता। इस महीने की शुरुआत में, केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखी गई, 6 जून तक यह संख्या 7 लाख से अधिक हो गई। इस साल, चार धाम यात्रा सर्किट में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी गई है, जिसमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री शामिल हैं।

वैसे केदारनाथ में हिमस्खलन की सूचना से देश विदेश के लोगों का ध्यान आकृष्ट हुआ। ऐसा शायद इसलिए हुआ क्योंकि पिछली बार के केदारनाथ हादसे में असंख्य लोगों की मौत हो गयी थी। उस वक्त भी हिमस्खलन के अलावा भारी बारिश की वजह से ऊपर का एक जलकुंड अचानक टूट गया था। जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ था।