Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Fuel Update: छत्तीसगढ़ में नहीं होगा तेल और गैस का संकट, सीएम साय ने की समीक्षा; एलपीजी... बस्तर में नक्सलियों का 'महा-सरेंडर'! 3.95 करोड़ के इनामी 108 माओवादी मुख्यधारा में शामिल; डंप से मिल... धमतरी में 'खूनी' रफ्तार का कहर! तरबूज से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर; एक की मौके पर मौत, हा... जेल में पुलिस की 'मिडनाइट' स्ट्राइक! बैरकों में छापेमारी देख कैदियों के उड़े होश; वर्दीवालों ने खंगा... CG Assembly News: स्काउट गाइड जंबूरी टेंडर विवाद ने पकड़ा तूल, विपक्ष ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल; सद... छत्तीसगढ़ के 73 लाख परिवारों की बल्ले-बल्ले! मुफ्त चावल के साथ चना-गुड़ पर साय सरकार का बड़ा फैसला; ... Chhattisgarh Assembly Session 2026: विधानसभा में गूंजा शराब घोटाला, भूपेश बघेल ने मांगी रिकवरी की जा... पॉश इलाके की कोठी में 'गंदा धंधा'! पुलिस की रेड में संचालिका और ग्राहक रंगे हाथों गिरफ्तार; हिरासत म... 15 साल का इंतजार और अब 'इंकलाब'! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए ... सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा 'एक्शन'! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अ...

युद्धविराम की बातचीत के बीच भी आक्रामक है इजरायल

ताजा हमले में बीस से अधिक मारे गये

गाजाः गाजा पर इजरायल के ताजा हमलों में 20 से अधिक लोग मारे गए है। फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी ने चिकित्सा स्रोतों का हवाला देते हुए बताया कि गाजा पट्टी में इजरायली सेना द्वारा किए गए ताजा हमलों में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं। बुरीज शिविर में हुए हमले में तीन लोग मारे गए और नुसेरात शरणार्थी शिविर और खान यूनिस के आसपास के क्षेत्र में मौतें और चोटें आईं, ऐसा बताया गया।

इजरायली सेना ने कहा कि उसने खान यूनिस क्षेत्र में हमास कमांड सेंटर में आतंकवादियों पर हमला किया था। उसने कहा कि उसने एक लड़ाके को भी मारा जो देइर अल-बलाह में मानवीय क्षेत्र से हमला कर रहा था। दोनों पक्षों की जानकारी को शुरू में स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका।

हमास के नेतृत्व में 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर किए गए हमलों के बाद से इजरायल गाजा पर युद्ध कर रहा है, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 को गाजा में अगवा कर लिया गया था। लड़ाई के कारण गाजा पट्टी का अधिकांश भाग निर्जन हो गया है तथा फिलिस्तीनी अनुमान के अनुसार 45,800 से अधिक लोग मारे गए हैं।

दूसरी तरफ इजरायली इलाके में रॉकेट से हमला होने की भी जानकारी मिली है। जिसके बारे में इजरायली सेना का दावा है कि यह हमला भी गाजा से ही किया गया था, जिससे आम नागरिक घायल हुए हैं। इसके जरिए आईडीएफ यह स्पष्ट करना चाहता है कि दरअसल गाजा के अलग अलग इलाकों में हमास के आतंकवादी अब भी छिपे हुए हैं।

हथियारबंद यह गिरोह युद्धविराम की वार्ता के बीच ही खुद को नये सिरे से व्यवस्थित करने की साजिश रच रहा है। इसी वजह से इजरायल युद्धविराम की वार्ता के जारी रहने के बीच भी अपनी तरफ से सतर्कता में कोई ढील नहीं देना चाहता है।