Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amravati News: 108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती 'वीडियो कांड' में कैसे बिछ... MP Crime News: झाबुआ में अमानवीयता की सारी हदें पार, महिला का मुंडन कर कंधे पर पति को बैठाकर गांव मे... Cyber Crime News: 'आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है...' कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें... Bihar New CM: बिहार में रचा गया इतिहास, सम्राट चौधरी बने पहले BJP मुख्यमंत्री; विजय चौधरी और विजेंद्... Bengal Election 2026: पांच संभाग और BJP का 'साइलेंट मिशन', चुनावी शोर के बीच ऐसे बंगाल फतह की रणनीति... Punjab J&K Dispute: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में फिर तकरार, जानें क्या है 1979 का वो समझौता जिसका जिक्र... Punjab News: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की मौत, 25... MP Board 10th, 12th Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे, यहाँ देखें Di... ED Raid on AAP MP: आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, पंजाब से गुरुग्राम त... Chirag Paswan visits Pashupati Paras: अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लि...

संसद संचालन में जनता के पैसे की खूब हुई बर्बादी

राज्यसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित

  • सदन को धनखड़ ने सलाह दी

  • विपक्ष को आत्मनिरीक्षण की सलाह

  • दुनिया इस लोकतंत्र को देख रही है

नईदिल्लीः राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की। राज्यसभा का 266वां सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ था। सदन के इस सत्र में 19 बैठकें हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के बीच श्री धनखड़ ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले कहा कि भारत के लोकतंत्र पर दुनिया भर की निगाहें लगी हुई हैं।

यह उच्च सदन है और इसका विशेष उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदन में मात्र 40.03 प्रतिशत उत्पादकता रही और मात्र 43 घंटे 27 मिनट सदन की कार्यवाही चली। इसी सत्र में तेल क्षेत्र संशोधन विधेयक और बॉयलर्स विधेयक 2024 पारित किया और भारत-चीन संबंधों पर विदेशमंत्री एस जयशंकर ने वक्तव्य दिया।

राज्यसभा के इस सत्र में आरंभ से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना रहा। हालांकि इस दौरान ‘भारतीय संविधान के 75 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा’ पर चर्चा हुई। इसी सत्र में संविधान अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने पर दोनों सदनों की एक विशेष बैठक भी संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में संपन्न हुई, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संबोधित किया।

श्री धनखड़ ने कहा कि संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस सत्र का समापन करते हुए गंभीर चिंतन का समय है। ऐतिहासिक संविधान सदन में संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की पुष्टि करना था। उन्होंने कहा,  यह कठिन वास्तविकता परेशान करने वाली है। सांसदों के रूप में, हम भारत के लोगों से कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं और यह सही भी है।

ये लगातार व्यवधान हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों में जनता के विश्वास को लगातार कम कर रहे हैं। सभापति ने कहा कि संसदीय विचार-विमर्श से पहले मीडिया के माध्यम से नोटिसों को प्रचारित करने और नियम 267 का सहारा लेने की बढ़ती प्रवृत्ति संस्थागत गरिमा को और कम करती है। हम एक महत्वपूर्ण चौराहे पर खड़े हैं, भारत के 1.4 अरब नागरिक हमसे बेहतर की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह सार्थक बहस और विनाशकारी व्यवधान के बीच चयन करने का समय है। हमारी लोकतांत्रिक विरासत की मांग है कि हम राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठें और संसदीय विमर्श की पवित्रता को बहाल करें। सदन की कार्यवाही 11 बजे के पहले स्थगन के बाद 12 बजे फिर शुरू हुई और वंदे मातरम के गायन के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सांसदों से जनता के विश्वास और अपेक्षाओं का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया हमारे लोकतंत्र को देखती है, फिर भी हम अपने आचरण से अपने नागरिकों को निराश करते हैं। ये संसदीय व्यवधान जनता के विश्वास और अपेक्षाओं का मजाक उड़ाते हैं।

श्री धनखड़ ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष विशेषकर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करने से पहले सांसदों से जवाबदेही और आत्मनिरीक्षण का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा, जहाँ तर्कसंगत संवाद होना चाहिए, वहाँ हम केवल अराजकता देखते हैं।

मैं प्रत्येक सांसद से, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, अपने विवेक की जाँच करने का आग्रह करता हूँ। उन्होंने कहा,  हमारे लोकतंत्र के नागरिक – मानवता का छठा हिस्सा – इस तमाशे से बेहतर के हकदार हैं। हम उन बहुमूल्य अवसरों को बर्बाद कर देते हैं, जो हमारे लोगों की भलाई के लिए काम आ सकते थे। मुझे उम्मीद है कि सदस्य गहराई से आत्मनिरीक्षण करेंगे, और नागरिक अपनी जवाबदेही का प्रयोग करेंगे। ये पवित्र सदन ऐसे आचरण के हकदार हैं जो हमारी शपथ का सम्मान करते हैं, न कि ऐसे नाटक जो इसे धोखा देते हैं।